कांग्रेस ने महंगाई, पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन, फूंका पुतला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-सिद्धेश्वर चौक पर फूंका पुतला, काफी संख्या में पहुंचे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता

-भाजपा सरकार ने हर वर्ग को बुरी तरह से किया है प्रभावित: पंकज डावर

-सरकार को जनता से नहीं कोई हमदर्दी, लगातार दे रही है दर्द: पंकज डावर

गुरुग्राम। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही महंगाई का विशाल पुतला फूंका। सिद्धेश्वर चौक पर काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सरकार के खिलाफ पहले जमकर नारेबाजी की और विशालकाय पुतला फूंका। विशेष बात यह रही कि जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने मौके पर ही पहुंचकर ज्ञापन लिया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम ने बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में सेंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, एलपीजी व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा युवाओं के साथ हो रहे अन्याय और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर नारेबाजी की। मई महीने में ही दो बार पेटेल-डीजल के दाम बढ़ाने पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पंकज डावर ने कहा कि गर्मी की आग के बीच महंगाई की आग में आम जनता जल रही है। सरकार ने महंगाई की चक्की में सबको पीसने का काम किया है। आक्रोषित जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने को तैयार है।

कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, बैनर लेकर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। महंगाई वापस लो, युवाओं को रोजगार दो, नीट पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराओ, एचपीएससी में भ्रष्टाचार बंद करो जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शन में काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है। एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, दूसरी तरफ युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। पंकज डावर ने कहा कि ने कहा कि पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर और घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1200 रुपये के पार पहुंच गया है। आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। सरकार को जनता से कोई हमदर्दी नहीं है। जनता को सरकार दर्द ही दे रही है।

पंकज डावर ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एचपीएससी की भर्तियों में लगातार धांधली हो रही है। हरियाणा के युवाओं को योजनाबद्ध तरीके से बाहर किया जा रहा है और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। पेपर लीक, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद एचपीएससी की पहचान बन गए हैं। नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक को लेकर उन्होंने कहा कि इस कांड ने लाखों छात्रों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। सरकार दोषियों को बचाने में लगी है। हमारी मांग है कि नीट परीक्षा दोबारा कराई जाए और पूरे मामले की सीबीआई जांच हो। पंकज डावर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, एचपीएससी में भ्रष्टाचार और नीट पेपर लीक पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस इस आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा और आमजन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब आने वाले चुनाव में देगा। कांग्रेस पार्टी सडक़ से सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया, पूर्व मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा, सूबे सिंह यादव, सीमा हुड्डा कटारिया, मनीष खटाना, एससी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक,हरकेश प्रधान, श्यामलाल बामनिया, राजेश यादव बादशाहपुर,अभिषेक यादव,परविंदर कटारिया, विकास हुड्डा, सुशील सहरावत, भोले गुज्जर, रविन्द्र तंवर, अमन कौशिक, दिनेश शर्मा, दिनेश पुष्करण,सुनील कटारिया,पंकज मेंहदीरता, राजीव यादव, मनोज आहुजा, धर्मेंद्र मिश्रा, अमन प्रजापति, सतीश सांगवान, दीपक दहिया, जयपाल धनकड़, पप्पी जिंदल, मुकेश डागर, मनोज आहूजा,प्रमोद सैनी, नरेश वशिष्ठ, सुनीता तोमर, कार्तिक गहलोत, लोकेश कौशिक, सुनील चौहान, दिनेश अग्रवाल, महावीर कन्हई, मास्टर महेंद्र सैन,संजय भाटिया,खेमचंद किरार, दीपक सोनी,चमन लाल,जगदीश यादव,रमाकांत शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!