पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
मुख्यमंत्री के ओएसडी, पर्यावरण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत वीसी भी करेंगे सहभागिता
गुरुग्राम,17 मई। एनवायरमेंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज कमीशन के तत्वावधान में 18 मई को गुरुग्राम विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में “एन एनवायरमेंटल अवेयरनेस कैंपेन” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता और सतत विकास को बढ़ावा देना है।
पर्यावरण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य “पूरी दुनिया एक परिवार है” की भावना को मजबूत करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू व गजेंद्र फौगाट,गुरुग्राम विश्विद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर संजय कौशिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
भारत शर्मा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जल संरक्षण तथा सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पौधरोपण, स्कूल कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता,पेंटिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता समेत इस विषय पर फ़िल्म व गीत प्रतियोगिता के आयोजन भी होंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनहित अभियान से जुड़ सकें।
भारत शर्मा ने कहा कि हरियाणा से शुरू होने वाला यह अभियान देशभर में पर्यावरण संरक्षण और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को नई दिशा देने का कार्य करेगा। कार्यक्रम को लेकर अभी तैयारियां पूरी की ली गई हैं। यह कार्यक्रम दोपहर 3:00बजे से गुरुग्राम विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में शुरू होगा।








