“प्लास्टिक हटाओ, हरियाणा सजाओ” : ग्रीन टुडे, सिक्योर टुमॉरो अभियान के तहत डीएलएसए की जागरूकता मुहिम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाजारों, सब्जी मंडियों और आरडब्ल्यूए क्षेत्रों में लगाए गए जागरूकता शिविर

लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नुकसान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

गुरुग्राम, 15 मई- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार तथा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में “प्लास्टिक फ्री हरियाणा – ग्रीन टुडे, सिक्योर टुमॉरो” अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानीय बाजारों, सब्जी मंडियों, आरडब्ल्यूए क्षेत्रों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

इन शिविरों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम के पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा आमजन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत हानिकारक है। नागरिकों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम करें तथा स्वच्छ एवं हरित हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान दें।

पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटियर्स ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी भी प्रदान की। साथ ही दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों को प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!