गुरुग्राम में ग्रीन बेल्ट के विकास और भूजल पुनर्भरण पर जीएमडीए का विशेष फोकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन बेल्ट को निम्न स्तर पर विकसित किया जा रहा है, साथ ही बायो-स्वेल्स एवं ग्रीन ड्रेन्स पर विशेष जोर

लगभग 45 किलोमीटर सड़क मार्गों के ग्रीन बेल्ट में बड़े स्तर पर सी एंड डी वेस्ट, मलबा एवं अतिरिक्त मिट्टी हटाने का अभियान जारी

मानसून से पूर्व शहर के प्रमुख मार्गों पर चौबीसों घंटे कार्य संचालन जारी

शहरभर में चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे

प्रमुख स्थानों पर पौधारोपण, सौंदर्यीकरण एवं सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन कार्य भी प्रगति पर

गुरुग्राम, 14 मई 2026: सार्वजनिक स्थलों के पुनर्विकास एवं मानसून पूर्व तैयारियों को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा शहरभर में ग्रीन बेल्ट पुनर्स्थापन अभियान को तेज किया गया है। इसके तहत लगभग 45 किलोमीटर लंबे सड़क नेटवर्क के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट्स से सी एंड डी वेस्ट, मलबा, कचरा एवं अतिरिक्त मिट्टी को बड़े स्तर पर हटाया जा रहा है।

मानसून के दौरान बरसाती पानी की निकासी को सुचारु बनाने एवं भूजल पुनर्भरण (वॉटर रिचार्ज ) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर ग्रीन बेल्ट को निम्न स्तर पर विकसित किया जा रहा है, ताकि उन्हें ग्रीन ड्रेन्स एवं बायो-स्वेल्स के रूप में उपयोग किया जा सके। सफाई एवं पुनर्स्थापन कार्यों के पश्चात चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण एवं ग्रीन बेल्ट विकास कार्य भी किए जा रहे हैं, जिससे शहर के सड़क किनारे के हरित परिदृश्य को और बेहतर बनाया जा सके।

यह अभियान शहर के कई प्रमुख मार्गों एवं कॉरिडोर्स पर संचालित किया जा रहा है, जिनमें सिग्नेचर चौक से अतुल कटारिया चौक, लोटस वैली स्कूल रोड, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी रोड, ओल्ड रेलवे रोड, सुभाष चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर, सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक, इफको चौक से एसपीआर मार्ग और सेक्टर 44/45 सड़क सहित अन्य और सड़के शामिल हैं।

“जीएमडीए द्वारा गुरुग्राम में हरित वातावरण को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। समर्पित मैनपॉवर और मशीनरी के माध्यम से मिशन मोड में इन कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है, ताकि शहर के शहरी वातावरण में सुधार हो तथा मानसून के दौरान बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जा सकें,” जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पी. सी. मीणा, ने कहा।

विभिन्न स्थलों पर चौबीसों घंटे संचालन के लिए 100 से अधिक मैनपॉवर एवं 20 से अधिक जेसीबी मशीनों सहित अन्य उपकरण तैनात किए गए हैं। जीएमडीए की टीमें उन ग्रीन बेल्ट में बड़े स्तर पर सफाई, समान करन करने और रखरखाव कार्य कर रही हैं, जहां समय के साथ मलबा, सिल्ट एवं निर्माण सामग्री जमा हो गई थी।

शहर सौंदर्यीकरण के अंतर्गत राजीव चौक से सिग्नेचर टॉवर चौक, अतुल कटारिया चौक, इफको चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर तथा सेक्टर 89 एवं 90 सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण और लैंडस्केपिंग कार्य भी किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, ओल्ड रेलवे रोड, अतुल कटारिया चौक, कन्हाई चौक एवं इफको- एसपीआर मार्ग सहित प्रमुख यातायात कॉरिडोर्स पर सफाई और रखरखाव कार्य भी जारी हैं। सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ-साथ बरम्स से सिल्ट एवं मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे समग्र स्वच्छता एवं पैदल आवागमन में सुधार हो सके।

यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जीएमडीए द्वारा न्यू रेलवे रोड, राजीव चौक एवं आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक क्षतिग्रस्त जर्सी बैरियर्स, कंक्रीट ब्लॉक्स एवं अन्य अवरोधों को भी हटाया गया है, जिससे यातायात संचालन सुगम एवं सुरक्षित हो सके।

यातायात सुधार उपायों के तहत जीएमडीए द्वारा न्यू रेलवे रोड, राजीव चौक एवं आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक क्षतिग्रस्त जर्सी बैरियर, कंक्रीट ब्लॉक एवं अन्य अवरोध हटाए गए हैं, जिससे यातायात संचालन सुचारु एवं सड़क सुरक्षा बेहतर हो सके।

ये सभी कार्य जीएमडीए की व्यापक मानसून तैयारी योजना का हिस्सा हैं, जिसके अंतर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेन्स का निर्माण एवं डी-सिल्टिंग, अतिरिक्त रोड गलिस का विकास तथा जलभराव संभावित क्षेत्रों में ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के कार्य भी किए जा रहे हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!