वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुरुग्राम की बैठक संपन्न, 25 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वार्षिक उत्सव स्थगित, 10 मई को दिल्ली में महामृत्युंजय जाप हेतु सदस्यों से नामांकन का आह्वान

गुरुग्राम, 22 अप्रैल। सामुदायिक भवन, सेक्टर-4 गुरुग्राम में बुधवार को वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, गुरुग्राम की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक क्लब के प्रधान श्री धर्म सागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन मंच संचालक श्री डी.एन. कवातरा ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी चौथे शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे सामुदायिक भवन, सेक्टर-4 में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य अपने-अपने गीत, कविता और भजन प्रस्तुत करेंगे।

प्रधान श्री धर्म सागर एवं श्री डी.एन. कवातरा ने जानकारी दी कि वार्षिक उत्सव की तैयारियों के तहत चल रही रिहर्सल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। साथ ही 3 मई 2026 को प्रस्तावित वार्षिक उत्सव को भी आगे बढ़ा दिया गया है, क्योंकि उक्त तिथि पर कार्यक्रम के लिए कोई उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तथा रिहर्सल में सभी प्रतिभागियों की पूर्ण उपस्थिति भी नहीं मिल रही थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा, वार्षिक उत्सव अवश्य आयोजित किया जाएगा।

बैठक में एक विशेष सूचना भी दी गई कि जो सदस्य 10 मई 2026 (रविवार) को आदरणीय स्वर्गीय श्री रमेश चंद, पूर्व संपादक, पंजाब केसरी समाचार पत्र की स्मृति में आयोजित महामृत्युंजय मंत्र जाप हेतु दिल्ली जाना चाहते हैं, वे अपने नाम शनिवार तक श्री मदनलाल डुडेजा के पास दर्ज करवा दें।

बैठक में श्री एम.आर. कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री रमेश वशिष्ठ, श्रीमती रमिता जैन तथा श्री मदनलाल डुडेजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!