पंचकूला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 20 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी, कई सीटों पर नाम लंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 22 अप्रैल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर पंचकूला के 20 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी बी. के. हरिप्रसाद की मंजूरी के बाद यह सूची सार्वजनिक की गई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंचकूला नगर निगम के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस ने कई नए और अनुभवी चेहरों को मौका दिया है। हालांकि, अभी भी कुछ वार्डों में उम्मीदवारों के नाम “पेंडिंग” रखे गए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि पार्टी इन सीटों पर रणनीतिक मंथन कर रही है।

प्रमुख उम्मीदवार

सूची में वार्ड-1 से स्म्ट. पायल सोढ़ी, वार्ड-3 से रजनीश सिंगला, वार्ड-4 से राजीव चौधरी, वार्ड-5 से विजय शर्मा, वार्ड-6 से दर्शन लाल (डी.एल. शर्मा), वार्ड-7 से पंकज बाल्मीकि, वार्ड-8 से उषा रानी, वार्ड-9 से सुरिंदर सिंह, वार्ड-10 से बलजीत सिंह और वार्ड-11 से अंजू को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा वार्ड-12 से जगजीत सोही, वार्ड-13 से अक्षयदीप चौधरी, वार्ड-15 से सरस्वती देवी, वार्ड-17 से मुकेश सिरसवाल, वार्ड-18 से अमनदीप कौर, वार्ड-19 से नजमा और वार्ड-20 से विकास राणा को टिकट दिया गया है।

इन वार्डों में उम्मीदवार तय होना बाकी

वार्ड-2, वार्ड-14 और वार्ड-16 में अभी उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन सीटों पर जीत के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा।

संगठन की रणनीति

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस सूची को कांग्रेस की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी स्थानीय मुद्दों, जातीय संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार चयन कर रही है।

मुकाबला होगा दिलचस्प

पंचकूला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की इस सूची के बाद मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। अब सभी की नजरें बाकी बचे वार्डों पर हैं, जहां उम्मीदवारों की घोषणा चुनावी समीकरण तय कर सकती है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!