पंचकूला, अंबाला और सोनीपत के उम्मीदवारों के नाम तय, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जारी की सूची

चंडीगढ़/पंचकूला, 22 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने आगामी नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर नगर निगमों के मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद जारी की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवारों का चयन संगठन की मजबूती, जनाधार और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है।
घोषित सूची के अनुसार—
- पंचकूला नगर निगम से श्री श्याम लाल बंसल को उम्मीदवार बनाया गया है।
- अंबाला नगर निगम से अधीता सैनी को टिकट दिया गया है।
- सोनीपत नगर निगम से श्री राजीव जैन को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि ये उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते हैं और विकास के मुद्दों पर जनता का विश्वास जीतने में सक्षम हैं।
भाजपा ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव में संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा और शहरी विकास, पारदर्शिता व बेहतर नागरिक सुविधाओं को मुख्य मुद्दा बनाएगा।








