“ अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाई:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम पुलिस का भूमि माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध कब्जे ध्वस्त, सरकारी जमीन मुक्त”

आरोपी द्वारा जीएमडीए की लगभग 25 करोड़ रुपए कीमत की आधा एकड़ जमीन पर किया हुआ था अवैध कब्जा

झुग्गियां बनाकर अवैध रूप से वसूलता था लाखों रुपए

गुरुग्राम : 20 अप्रैल 2026 – जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर कादरपुर रोड नजदीक बिरला नाव्या कम्युनिटी सेंटर स्थित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर भारी मशीनरी की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त किया गया, जिससे सरकारी भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्यवाही में अपराधी नितेश उर्फ बंदर निवासी गांव कादरपुर, गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। इसका आपराधिक इतिहास रहा है, जिनमें मारपीट,छीना झपटी, अपहरण व जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि इस अपराधी ने सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गी बस्तियां बसाकर कमजोर वर्गों का शोषण किया, उनसे अवैध रूप से किराया वसूला और इन स्थानों का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया।

उपरोक्त आरोपी द्वारा जीएमडीए के बांध की आधा एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके लगभग 50 झुग्गियां बनाई हुई थी जिससे वह लगभग 05 लाख रुपए महीना अवैध रूप से वसूलता था। उपरोक्त जमीन की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए है।

यह कार्यवाही क्राइम यूनिट सैक्टर-31, गुरुग्राम द्वारा GMDA व डीटीपी के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!