नवीन जयहिंद ने रोहतक में बुलाई थी प्रेसवार्ता, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके करना था बड़ा खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिना बोले प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए नवीन जयहिंद

फोन पर करीबी को मिली मारने की धमकी; जल्द करेंगे खुलासा

रोहतक, 7 अप्रैल – रोहतक शहर में नवीन जयहिंद ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी, लेकिन बिना कुछ बोले ही प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए। नवीन जयहिंद ने केवल इतना बताया कि सवा 12 बजे के आसपास उनके एक करीबी को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बारे में वह जानकारी जुटा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा भी करेंगे।

नवीन जयहिंद ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर प्राइवेट नंबरों से धमकी दिलवाने के आरोप लगाए थे। साथ ही राज्यसभा सांसद राघव चड्डा का खुलासा करते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने दो बार राघव चड्डा को नंगा करके व मुर्गा बनाकर पीटा है। इसके बाद से उन्हें लगातार प्राइवेट नंबरों से धमकी मिल रही है।

केजरीवाल और राघव चड्डा के बीच झगड़ा

नवीन जयहिंद ने राघव चड्डा व अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहे झगड़े के बारे में बताते हुए आरोप लगाया कि राघव चड्डा ने पंजाब से उगाही का पैसा सिंगापुर की बजाय इंग्लैंड भेज दिया था, जिसको लेकर पिछले दो साल से केजरीवाल व राघव चड्डा के बीच विवाद चल रहा है। इंग्लैंड में किसके साथ पैसों की सेटिंग हुई, इसके बारे में भी खुलासा करना था।

नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने एक बार अपने शीशमहल में राघव चड्डा को मुर्गा बनाकर 4 लोगों के सामने पीटा था। दूसरी बार चंडीगढ़ की गुप्त कोठी में राघव चड्डा के साथ मारपीट की गई। राघव चड्डाके पास केजरीवाल के राज और माल दोनों है

करीबी को मिली मारने की धमकी

नवीन जयहिंद के एक करीबी को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बारे में उन्हें भी प्रेस कांफ्रेंस में आने से कुछ देर पहले ही पता लगा है। इसके बारे में वह जानकारी जुटा रहे हैं, क्योंकि बात अगर उनकी होती, तो वह डरने वाले नहीं है, लेकिन किसी ओर को धमकी मिलना चिंता का विषय है।

मामले में बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे

नवीन जयहिंद ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल व राघव चड्डा के बारे में खुलासा किया, तो नहीं पता था कि मामला इतना बढ़ जाएगा। अब बात उन तक सीमित नहीं रही, बल्कि बड़े लेवल पर जा चुकी है। मामले में बड़े-बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिसके कारण मामला बढ़ गया है

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!