थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 4 अप्रैल : हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित बहुमंजिला 20 डी-टाइप आवासीय निवास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य-परिवेश तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा आधारभूत संरचना के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचेदवा ने कहा कि शिक्षकों को सुविधाओं प्रदान करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उसी कड़ी में शिक्षकों के लिए 20 डीटाईप आवासीय मकानों का निर्माण किया गया है। शिक्षकों की यह पुरानी मांग थी जिसको प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है।
इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय भारत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुलदीप तिवारी, न्यायाधीश न्यायमूर्ति अलका सरीन, कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल मौजूद रहे।








