जींद वालो को नींद में मारने की तैयारी : जयहिंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक नेता ने लिया मोटा माल पैसा : जयहिंद

गुड का प्लांट कहके गोबर का प्लांट लगा दिया : जयहिंद

ट्रैक्टर पर तो नंबर लगा लेंगे बग्गी झोटे पर कैसे नंबर लगाएँगे : जयहिंद

गेहू ख़रीदना नहीं चाहती सरकार इसलिए काग़ज़ी कार्रवाई ज़्यादा : जयहिंद

जींद /जुलाना 3 अप्रैल 2026 – जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने अनाज मंडियों में किसानों की फसल न खरीदे जाने की समस्या को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नवीन जयहिंद ने जुलाना मंडी में धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों को ‘किसान विरोधी’ करार दिया।

फसल खरीद में जयहिंद ने लगाया धांधली का आरोप

नवीन जयहिंद ने कहा कि किसान अपनी खून-पसीने की कमाई (सरसों और गेहूं) लेकर मंडियों में बैठा है, लेकिन सरकार और पोर्टल की खामियों के कारण उसकी फसल नहीं खरीदी जा रही है। सरकार किसानों को फसल खरीदने से पहले बायोमेट्रिक लगाने के लिए कह रही है जबकि किसानों की खेतीबाड़ी करके अंगूठों के निशान खत्म हो चुके है

ट्रैक्टर नंबर और बायोमेट्रिक की समस्या पर जयहिंद ने कसा सरकार पर तंज

उन्होंने किसानों द्वारा मंडियों में लाई जा रही फसल के साथ ट्रैक्टर नंबर अनिवार्य करने पर भी सवाल उठाए ओर ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ जैसे पोर्टल्स ओर बायोमेट्रिक पर निशाना साधते हुए कहा कि तकनीकी खामियों की वजह से हजारों किसान अपनी फसल बेचने से वंचित हैं। जयहिंद ने कहा, “किसान पोर्टल चलाएगा या खेती करेगा?” किसान ट्रैक्टर पर तो नंबर लगा लेगे लेकिन बग्गी झोटे पर नंबर कैसे लगाएंगे

जयहिंद की किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को चेतावनी

जयहिंद ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि किसान को उसकी फसल का उचित दाम और समय पर खरीद की गारंटी मिलनी चाहिए। उन्होंने किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि हक मांगने से नहीं, छीनने से मिलता है।

बायो गैस प्लांट के विरोध मे जयहिंद का ग्रामीणों के धरने को समर्थन

जींद में चल रहे ‘बायो गैस प्लांट हटाओ आंदोलन’ के तहत भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे हुए है प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में स्थापित होने वाला बायो गैस प्लांट उनकी सेहत और पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा है। इसको बंद किया जाए धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए जयहिंद ने कहा कि एक नेता ने प्लांट लगवाने के लिए मोटा पैसा लिया हुआ है लेकिन गुड़ का प्लांट कहकर गोबर का प्लांट लगवा दिया जयहिंद ने नारा दिया “सांसों पर है हम सबका अधिकार, बंद करो ये अत्याचार।” ग्रामीणों का आरोप है कि इस प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध और प्रदूषण से आने वाली पीढ़ियों का जीवन नरक बन जाएगा।

जयहिंद ने स्पष्ट किया कि जब तक इस प्लांट को हटाने का ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह धरना समाप्त नहीं होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!