हनुमान जन्मोत्सव पर हवन-यज्ञ, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुंदरकांड पाठ व सामूहिक हनुमान चालीसा से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं में वितरित हुआ प्रसाद

गुरुग्राम, 2 अप्रैल। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल द्वारा अतुल कटारिया चौक स्थित दल के कैंप कार्यालय, सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

मंदिर प्रांगण में पंडित विनोद शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ के उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

हवन पूजन के बाद भगवान को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दल के सदस्यों ने धर्म रक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। साथ ही आत्मरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं के लिए लाठी एवं तलवार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की भी घोषणा की गई।

इस आयोजन में अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राजीव मित्तल, चेतन शर्मा, प्रदीप गौतम, सूबेदार मेजर राम निवास शर्मा, ब्रजेश सिंह, शरद सोलंकी, मंजीत कटारिया, अजीत सिंह, करण साहू, अमरजीत, सोनू हिंदुस्तानी, राजेश अशोक गौतम, सचिन मित्तल, सर्वेश, हरि गोयल तलवाडियाँ, तरुण यादव, पूजा, शीतल, रोशन राणा, अभिराज सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!