हनुमान जी के आदर्श हमें कर्म के प्रति निष्ठा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली गांव लोवा कलां (बहादुरगढ़) में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए

मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़, 2 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली गुरुवार को गांव लोवा कलां (बहादुरगढ़) में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। हनुमान जयंती के अवसर पर यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि तथा खुशहाली एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। श्री बड़ौली ने देसी घी के देशव्यापी भंडारे में शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हनुमान जी को शक्ति, भक्ति, समर्पण और सेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को हनुमान जी के आदर्शों को अपनाते हुए सत्य, परिश्रम और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने अपने पराक्रम और विवेक से धर्म की रक्षा करते हुए साहस और कर्तव्य का मार्ग दिखाया है।

श्री बड़ौली ने कहा कि भक्ति, शक्ति और सेवा के प्रतीक पवनपुत्र हनुमान के आदर्श हमें कर्म के प्रति निष्ठा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि पवन पुत्र हनुमान जी विनम्रता के सर्वोच्च प्रतीक भी हैं, जो निस्वार्थ सेवा, अटूट विश्वास, साहस और ज्ञान के आदर्श प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी अत्यंत शक्तिशाली होने के बावजूद, विनम्र हैं, जो हमें सिखाता है कि शक्ति का उपयोग अहंकार के लिए नहीं, बल्कि रक्षा के लिए किया जाना चाहिए।

श्री बड़ौली ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हनुमान जी के आदर्शों पर चलते हुए देशहित को सर्वोपरि रखें और सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा में आगे आएं। उन्होंने सभी नागरिकों से धर्म के मार्ग पर चलने, समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, कप्तान बिरधाना, संजय कब्लाना,, झज्जर से प्रभारी कैप्टन भूपेन्द्र, नितिन बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!