नायब सैनी सरकार गेहूं खरीद के लिए तैयार, किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा में पोर्टल बन रहा है लोगों को न्याय देने का माध्यम : मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के सामने हुई घटना निदंनीय, जल्द पकड़े जाएंगे दोषी : बड़ौली

चंडीगढ़, 2 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार किसानों की फसलों को खरीदने के लिए तैयार है। मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, सरकार ने पूरी व्यवस्था की हुई है। श्री बड़ौली ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा विपक्षी नेता झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। श्री बड़ौली ने चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के सामने हुई घटना की निंदा की और कहा कि जल्द ही दोषी पकड़े जाएंगे।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार की नीति स्पष्ट है। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना आए इसके लिए सरकार समय-समय पर समस्याओं के समाधान के लिए नई चीज डवलप करती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग पोर्टल को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। भाजपा सरकार ने पोर्टल के माध्यम से लोगों को न्याय देने का काम किया है, विपक्ष ने सदा इसका विरोध किया है। हरियाणा में नायब सैनी सरकार में गरीब को उसका हक मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में दूसरे राज्यों से अनाज ना आए इसके लिए नायब सैनी सरकार ने सुरक्षा के लिए कुछ पैरामीटर सैट किए है और यही विपक्ष के नेताओं को तकलीफ है। श्री बड़ौली ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हरियाणा के किसानों को कोई परेशानी नहीं आएगी, हालांकि बाहर से आने वाले अनाज पर रोक जरूर लगेगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के सामने हुई घटना काफी निदंनीय है, दोषी जल्द ही पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि आतंकियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। श्री बड़ौली ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता झूठ बोलने में माहिर है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश और दुनिया ने देखा है कि किसी तरह के दंगे नहीं हुए। आतंकी घटनाओं पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और कहीं भी भय व डर का वातावरण नहीं है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!