समाधान शिविर में शिकायतों का मौके पर निपटारा, आमजन को मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

गुरुग्राम, 2 अप्रैल- हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत तथा डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निपटारा सुनिश्चित कराया।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का सरल और समय पर समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में उसका समाधान किया जाए।

शिविर के दौरान बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र और बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर सही और पूर्ण एंट्री करना जरूरी है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी मामले को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, जिससे उन्हें समय पर समाधान मिल सके।

इस अवसर पर एसीपी सुशीला, डीडीपीओ नवनीत कौर, डॉ अपीला एमओ, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, गीता आर्या, एक्सईएन आरसी देशवाल, जेई मनोज, जेई गजेंद्र, जेई हिमांशु नागपाल, लेबर इंस्पेक्टर अनिल, एसडीओ सुनील सैनी, सब इंस्पेक्टर लालसिंह, एसडीओ राहुल, एसडीओ सुमन, बीएओ रामपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!