ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश से हिसार के सैकड़ों गांवों में फसलें तबाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों ने मुआवजा पोर्टल खोलने व स्पेशल गिरदावरी की मांग की, सरकार पर लापरवाही का आरोप

हिसार, 31 मार्च। जिले के सैकड़ों गांवों में हुई ओलावृष्टि और तेज बेमौसमी बारिश ने किसानों की गेहूं, सरसों और चना की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष कपूर सिंह बगला, जिला सचिव सरबत सिंह पूनिया, जिला उपाध्यक्ष शमशेर नम्बरदार, कोषाध्यक्ष दिनेश सिवाच और सतबीर सिंह घायल ने संयुक्त बयान जारी कर सरकार से तुरंत राहत देने की मांग की है।

किसान नेताओं ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलें पूरी तरह बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही खरीफ फसल अतिवृष्टि के चलते नष्ट हो चुकी थी, जिसका मुआवजा अब तक किसानों को नहीं मिला है और बीमा क्लेम भी सही तरीके से नहीं दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि रबी फसल से किसानों को कुछ उम्मीद थी, लेकिन इस बेमौसमी आपदा ने उनकी बची-खुची आशा भी खत्म कर दी है। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।

किसान नेताओं ने सरकार से मांग की है कि क्षतिपूर्ति पोर्टल को तुरंत खोला जाए और जिला प्रशासन को निर्देश देकर बर्बाद फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में लापरवाही बरती, तो किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!