हरियाणा विधान सभा की प्रेस एडवाइजरी कमेटी का स्टडी टूर सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 31 मार्च – हरियाणा विधान सभा की प्रेस एडवाइजरी कमेटी (पीएसी) का कर्नाटक और तमिलनाडु का स्टडी टूर पूरा होने के बाद मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ लौट आया। इस स्टडी टूर के  आयोजन के लिए कमेटी ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का  आभार व्यक्त किया है।

इस स्टडी टूर की शुरुआत 26 मार्च को कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यू.टी. खादर फरीद से मुलाकात के साथ हुई। इस मुलाकात के दौरान कमेटी  सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष से कर्नाटक विधान सभा में मीडिया व्यवस्था आदि  विषयों पर बात की। विस अध्यक्ष खादर ने कमेटी के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया।

27 मार्च को कमेटी ने कर्नाटक विधान सभा का अवलोकन किया। कमेटी ने यहां विधान सभा सचिव एम विशालाक्षी के साथ बैठक की। इस बैठक में जानकारी मिली कि कर्नाटक विधानसभा में प्रेस एडवाइजरी कमेटी नहीं है। यहां विधान सभा सत्रों के दौरान मीडिया से संबंधित सभी व्यवस्थाएं कर्नाटक सरकार के सूचना विभाग की ओर से की जाती है। इस बैठक के बाद कमेटी सदस्य नंदी हिल्स पहुंचे। इस दिन उन्होंने आदियोगी समेत अनेक मंदिरों के दर्शन किए।

28 मार्च को मैसूर में श्री चामुंडेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन किए और मैसूर पैलेस का भी अवलोकन किया

29 मार्च को कमेटी तमिलनाडु के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऊटी गई। यहां अनेक पर्यटक स्थलों का भ्रमण करने के साथ-साथ नौका विहार भी किया।

30 मार्च को कमेटी में बेंगलुरु शहर का भ्रमण किया। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रेस एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी, सचिव योगेन्द्र शर्मा, सदस्य दिनेश भारद्वाज, अनुराग अग्रवाल, गीतांजलि गायत्री, संजीव शर्मा, राकेश गुप्ता, अनिल गाबा, आशीष वर्मा, थानेश्वर शर्मा, हरियाणा विधान सभा के अंडर सेक्रेटरी नवीन भारद्वाज तथा मीडिया एवं संचार अधिकारी दिनेश कुमार शामिल रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!