गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार को नूंह के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 30 मार्च। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया है। सरकार ने अजय कुमार, जो वर्तमान में गुरुग्राम के उपायुक्त एवं श्रीमाता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक हैं, को नूंह के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

इसके साथ ही उन्हें मेवात विकास एजेंसी, नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का दायित्व भी अतिरिक्त रूप से दिया गया है।

यह जिम्मेदारी उन्हें अखिल पिलानी के अवकाश पर रहने के कारण सौंपी गई है, ताकि जिला प्रशासन एवं विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें