पर्दे के पीछे रहकर संगठनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाते है एचआर : विनोद बापना।
एचआर विभाग केवल एक सपोर्ट फंक्शन नहीं बल्कि है किसी भी संगठन की रीढ़ : विनोद बापना।
गुरूग्राम, 30 मार्च (जतिन /राजा ) – गुरुग्राम के होटल स्काईसिटी में बीती शाम पीएनजीआई फोरम द्वारा आयोजित 8वें वार्षिक एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। हॉनरिंग एक्सीलेंस इन एचआर एंड पीपल डेवलपमेंट थीम पर आधारित इस समारोह में देश के प्रमुख कॉरपोरेट घरानों के एचआर लीडर्स, उद्योग विशेषज्ञों और पेशेवरों ने शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव संसाधन और लोगों के विकास के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता को पहचान देना था। समारोह में उद्योग जगत के दिग्गज और उभरते हुए एचआर प्रोफेशनल को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि हरियाणा सिविल सेवा अतिरिक्त श्रम आयुक्त गुरुग्राम कौशल कटारिया ने शिरकत की। वंही अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पीएनजीआई चेयरमेन, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ कैपारो मारुती विनोद बापना,पीएनजीआई फोरम प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन पाल खटाना, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड एच आर वेंडर हेड (लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड) मनोज जायसवाल, सोना कॉमस्टार रेलवे बिजनेस के लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड विजेता अमीन राव, ट्विन डिजिटल सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ऑनर साना खान,जेबीएम ऑटो लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी सीए विवेक गुप्ता, मैकडॉनल्ड्स इंडिया के मानव संसाधन प्रमुख (उत्तर एवं पूर्व) आशिमा रखेजा, रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप के मानव संसाधन प्रमुख मोनिका वोहरा ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान पीएनजीआई के चेयरमैन विनोद बापना ने संबोधित करते हुए एचआर समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा कि एचआर विभाग केवल एक सपोर्ट फंक्शन नहीं है, बल्कि यह किसी भी संगठन की रीढ़ है। आज के बदलते परिवेश में कर्मचारियों के विकास और कार्यस्थल की संस्कृति को बेहतर बनाना ही सफलता की कुंजी है। पीएनजीआई के ये पुरस्कार उन लोगों की मेहनत का सम्मान हैं जो पर्दे के पीछे रहकर संगठनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएनजीआई का लक्ष्य हमेशा से एक ऐसा मंच प्रदान करना रहा है जहां ज्ञान साझा किया जा सके और उत्कृष्टता को सराहा जाए।
इस अवसर पर मारुति के सीएचआरओ सलील लाल ने एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह पेशेवरों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। सलील लाल ने अपने वक्तव्य में जोर दिया कि तकनीक के इस युग में भी मानवीय तत्व सबसे महत्वपूर्ण है और पीएनजीआई फोरम ने इन पुरस्कारों के माध्यम से एक शानदार बेंचमार्क स्थापित किया है।
कार्यक्रम के अंत में पीएनजीआई की फाउंडर सदस्य जोहा अशफाक व एडवाइजर आशु कश्यप ने कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी अतिथियों, प्रायोजकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से आयोजन टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस 8वें संस्करण की सफलता विश्वास और सहयोग का परिणाम है। हम सम्मानित होने वाले सभी विजेताओं को बधाई देते हैं। उन्होंनने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ना केवल नेटवर्किंग का एक बेहतरीन जरिया बनते है, बल्कि इसने एचआर जगत के भविष्य के लिए नई दिशाओं और रणनीतियों पर भी चर्चा का मार्ग प्रशस्त करते है।
पीएनजीआई एलीट टॉप 5 एचआर लीडर्स (विशेष मान्यता पुरस्कार 2026)
एसकेएच ग्रुप के मुख्य औद्योगिक संबंध / कर्मचारी संबंध अधिकारी विजय यादव,ऐ एस के ऑटोमोटिव लिमिटेड केअध्यक्ष एवं मुख्य मानव संसाधन अधिकारी इभा लाल,सैंडन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक मानव संसाधन रणधीर सिंह, ओपीजी मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी आनंद अमृत राज, लुमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष मानव संसाधन सुरेश कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया गया।
ये कंपनियां हुई सम्मानित
कार्यक्रम में कैपेरो मारुती, मुंजाल शोवा,सोना कॉमस्टार रेलवे बिजनेस,मीडिया पार्टनर दैनिक चेतना,यजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हॉलिस्टर ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नितेरा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड (पीसीपीबी डिवीजन), एसआईएसी एसकेएच इंडिया कैब्स मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड, टालब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, आइसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड, लुमैक्स कोर्नाग्लिया ऑटो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हाइलेक्स एक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ट्रैक कंपोनेंट्स लिमिटेड, ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड, के एस्वी टैक्स कंसल्टेंसी,अस्तेमो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सैंडन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आलोक मास्टर बैचेस प्राइवेट लिमिटेड, हाई-टेक एंटरप्राइजेज, एचआर बाय नेचर, लक्ष्य एचआर सॉल्यूशंस, रेवेनभेल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों को सम्मानित किया गया।








