लगातार चौथी बार मिली कमान, संगठन के विस्तार और नई ऊंचाइयों की उम्मीद
गुरुग्राम। विप्र समाज हरियाणा की सशक्त एवं प्रखर आवाज माने जाने वाले कुलदीप वशिष्ठ को एक बार फिर विप्र फाउंडेशन हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह लगातार चौथी बार है जब उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया है, जिससे संगठन में खुशी और उत्साह का माहौल है।
प्रदेश सचिव नरेंद्र गौड़ एवं गुरुग्राम शाखा के जिला महामंत्री एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा (बूढ़पुर वाले) ने संयुक्त बयान में कहा कि कुलदीप वशिष्ठ का संगठन के प्रति समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम ही उनकी सफलता का आधार है। उनके नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन ने पिछले तीन कार्यकालों में हरियाणा में अभूतपूर्व प्रगति करते हुए नई ऊंचाइयों को छुआ है।
गुरुग्राम जिला अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा कि कुलदीप वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में न केवल प्रदेश में, बल्कि प्रदेश से बाहर भी अनेक भव्य, प्रभावशाली और ऐतिहासिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से भगवान परशुराम जी की पावन यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरुग्राम में हुआ भव्य, अद्भुत और अलौकिक स्वागत आज भी जनमानस में स्वर्णिम स्मृति के रूप में अंकित है, जो संगठन की एकजुटता और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है।
इस अवसर पर गुरुग्राम की समस्त टीम ने राष्ट्रीय संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य नारायण श्रीमाली एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के प्रति आभार व्यक्त किया।
कुलदीप वशिष्ठ के पुनः प्रदेशाध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार शर्मा, नरेंद्र वशिष्ठ, गोविंद वशिष्ठ, मनोज शर्मा, अनिल अत्री, बृजेश पाठक, सोहन लाल गौड़, विनोद शर्मा, मीनू, प्रदीप शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, कृष्ण भारद्वाज, सीताराम शर्मा, दिनेश भारद्वाज, मनीष शर्मा, सुशील जोशी, पवन अत्री, संदीप त्यागी, धर्मेंद्र मिश्रा, जयमंत मुदगल, महावीर बोहरा, राहुल गौड़, संजय शर्मा, सत्य प्रताप शर्मा, मुकेश कौशिक, दीपक भारद्वाज एवं लक्ष्मीकांत व्यास सहित सैकड़ों विप्र बंधुओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







