25 साल में हुई सरकारी नौकरियों का श्वेत पत्र जारी करे सरकार : जयहिंद
नेता, अधिकारी ओर राजनीतिक कार्यकर्ताओं के किन किन बच्चों को सरकारी नौकरियां दी गई : जयहिंद
पहले जो इनेलो थी बाद में इनेलो कांग्रेस बनी जो अब बीजेपी है : जयहिंद
मंत्री अरविंद शर्मा बताए सरकार ने कौन से ग्रह पर ब्राह्मणों को जमीन दी : जयहिंद
रोहतक /चंडीगढ़ 26 फरवरी : नवीन जयहिंद ने रोहतक बीपीएल फ्लैट में प्रेस वार्ता करते हुए हरियाणा की सत्ताधारी पार्टी के साथ साथ कांग्रेस , इनेलो पार्टी के नेताओं पर गंभीर सवाल उठाए
जयहिंद ने हरियाणा की सभी पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं ने विधानसभा को सेटिंग सभा बना दिया है विधानसभा में अभी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते है लेकिन जांच कराने की मांग पर पीछे हट जाते है
बीजेपी सरकार के नेताओं द्वारा विधानसभा में हुड्डा कांग्रेस सरकार और इनेलो पार्टी द्वारा सरकारी नौकरियों में भाई भतीजावाद ओर अपने घर परिवार, रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों की बंदरबाट मामले पर उठाए गए सवाल पर नवीन जयहिंद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा सरकार ओर मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी साहब हरियाणा में पिछले 11 साल से बीजेपी की सरकार है और आपको आरोप प्रत्यारोप लगाने की पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव द्वारा दिए गए सरकारी नौकरियों में कांग्रेस के नेताओं द्वारा अपने अपने आदमियों को नौकरियां देने के बयान के आधार पर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ एफआईआर कराके जांच करवानी चाहिए और इसके लिए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव को गवाह बनाना चाहिए जो खुलकर मीडिया में बयान दे रहे है कि हुड्डा सरकार में मंत्री नेताओं के द्वारा सरकारी नौकरिया लगवाने के लिए लिस्ट दी जाती थी जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं के आदमियों को सरकारी नौकरियों की सूची में चयनित किया जाता है किसी मंत्री के ज्यादा ओर किसी नेता के कम सदस्यों को सरकारी नौकरियां दी जाती थी
जयहिंद ने हुड्डा सरकार के कार्यकाल के साथ साथ पिछले 25 साल में सरकारी नौकरियां देने के मामले पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी को हुड्डा सरकार की सिपाही से लेकर एचसीएस तक की भर्ती की जांच करवानी चाहिए और श्वेत पत्र जारी करते हुए किस मंत्री, नेता, या अधिकारी के कितने कितने रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियां दी गई सभी की जांच होनी चाहिए हुड्डा सरकार में किस तरह से खाली आंसर शीट भरी गई सबकी जांच होनी चाहिए
नवीन जयहिंद ने हुड्डा सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत जिनकी बेटी अब बीजेपी सरकार में मंत्री है वहीं किरण चौधरी जो हुड्डा सरकार में मंत्री थी उनकी बेटी बीजेपी सरकार में मंत्री है बीजेपी के सांसद धर्मबीर सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री , सांसद रहे हैं वहीं हुड्डा सरकार में वर्तमान मंत्री अरविंद शर्मा कांग्रेस के सांसद थे नवीन जिंदल भी कांग्रेस के सांसद रहे हैं जो वर्तमान में बीजेपी के सांसद हैं राव नरबीर जो पहले इनेलो और कांग्रेस में रहे है वर्तमान में बीजेपी के मंत्री है वर्तमान बीजेपी मंत्री कृष्ण पवार जो कांग्रेस, इनेलो के नेता रहे है सभी के आदमियों को कांग्रेस , इनेलो राज में पर्चियां देकर सरकारी नौकरियों दी गई है अगर मुख्यमंत्री साहब में दम है तो अपने सांसद, मंत्री, विधायको को बुलाकर पूछे कि हुड्डा कांग्रेस सरकार में उन्होंने कितने लोगों को सरकारी नौकरियां लगवाने के लिए पर्चियां ओर लिस्ट दी मुख्यमंत्री ऐसे सेटिंग सेटिंग का खेल ना खेले |
जयहिंद ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में दी गई सरकारी नौकरियों के बारे में बताते हुए कहा कि हरियाणा में खट्टर सरकार में 80 प्रतिशत नौकरियां बिना पर्ची खर्ची के दी गई थी वहीं 25 हजार नौकरियों की लिस्ट लगवाने के लिए हमने सड़को पर उतरकर आवाज उठाई थी तब विपक्ष कहा गायब था
जयहिंद ने हुड्डा सरकार में सिर्फ रोहतक वालों को सरकारी नौकरियां देने के मामले पर कहा कि ये बात बिल्कुल गलत है कि हुड्डा सरकार में सिर्फ रोहतक वालों को सरकारी नौकरियां दी गई जबकि समस्त हरियाणा में सिर्फ मालदार लोग जो नेताओं के आगे पीछे घूमते थे उन्हें ही सरकारी नौकरियां दी गई उसमें सभी बिरादरी के लोग शामिल रहे मुख्यमंत्री सैनी साहब आपके नेता जो कांग्रेस, इनेलो छोड़कर आए है सभी का नारको टेस्ट कराए ना तो जनता के साथ ऐसा खिलवाड़ ना करे
मंत्री अरविंद शर्मा बताए सरकार ने कौन से ग्रह पर ब्राह्मणों को जमीन दी : जयहिंद
जयहिंद ने बीजेपी के ब्राह्मण मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा विधानसभा में ब्राह्मण समाज को 15 एकड़ जमीन करनाल, पानीपत, झज्जर में देने के बयान पर भी तंज कसते हुए कहा कि मंत्री अरविंद शर्मा जी आप ये तो बता दे सरकार ने किस ग्रह पर ब्राह्मणों को जमीन दी है और उस जमीन को कौन खा गया आगे आप गौड ब्राह्मण शिक्षण संस्था पहरावर की जमीन की बात कर रहे है तो पहरावर की जमीन सरकार ने दी नहीं है बल्कि 36 बिरादरी के साथियों ने फरसे के दम पर ली है ऐसे बयान देकर विधानसभा के इतनी बड़ी झूठ ना बोले क्योंकि जयहिंद आज भी पहरावर की जमीन का केस भुगत रहा है








