चंडीगढ़, 26 फरवरी – हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को बजट सत्र के प्रश्नकाल पर अपनी ऑब्जर्वेशन दी। उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रश्नकाल चर्चा के लिए नहीं होता। उनका प्रयास रहता है कि प्रश्नकाल के दौरान अधिक से अधिक प्रश्न कार्यवाही का हिस्सा बने। तभी ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब सदन में आ सकेंगे। इसलिए उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि पूरक प्रश्न विषय केंद्रित तथा संक्षिप्त होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर पूरक प्रश्नों में स्पष्टता नहीं होगी तो मंत्रीगणों को भी उनका जवाब देने में कठिनाई होगी। ऐसे में बहुत से प्रश्न छूट भी जाते हैं। इसलिए हम सभी समय का सदुपयोग करते हुए प्रश्नकाल को प्रभावी, सुव्यवस्थित और सार्थक बनाने का प्रयास करें।







