बिजली विभाग का काम पुलिस विभाग से भी ज्यादा रिस्की : जयहिंद
बिजली विभाग के कर्मचारियों की समस्या सुनते हुए जयहिंद हुए आपे से बाहर

रोहतक 10 फरवरी : बहादुरगढ़ के सैकड़ों बेरोजगार बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी समस्या लेकर नवीन जयहिंद के पास पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक एक करके जयहिंद को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि बिजली विभाग ठेकेदारी प्रथा का नाम लेकर उनका शोषण कर रहा है और अब 8 फरवरी को उन्हें का ठेका लेने वाली कंपनी का ठेका खत्म होने का हवाला देकर बहादुरगढ़। के सैकड़ों बिजली विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर बेरोजगार कर दिया गया है

बिजली कर्मचारियों ने जयहिंद को बताया कि हम मुख्यमंत्री ओर बिजली मंत्री अनिल विज और बहादुरगढ़ के विधायक से मिलकर अपनी समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है
नवीन जयहिंद ने बिजली विभाग के कर्मचारियों का बिजली विभाग के अधिकारियों और कंपनी के ठेकदारों के द्वारा किए जा रहे शोषण पर हैरानी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी साहब और अनिल विज कहा नींद में सो रहे है जबकि बिजली विभाग के कर्मचारियों का शोषण हो रहा जबकि सरकार ढिंढोरे पीट रही है कि हरियाणा में से ठेका प्रथा खत्म की जा चुकी है
नवीन जयहिंद ने एक बिजली कर्मचारी जो हाथ से अपंग हो चुका है उसका नकली हाथ दिखाते हुए कहा कि अब ये कर्मचारी बिजली विभाग द्वारा लाचार और बेबस बना दिया गया है जिसके सिर की भी 8 सर्जरी हो चुकी है बिजली विभाग के कर्मचारियों का काम बहुत रिस्की है अपनी जान दाव पर लगाकर काम करते है नवीन जयहिंद ओर बिजली विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री ओर बिजली मंत्री अनिल विज साहब से हाथ जोड़कर अपील करते हुए उनके रोजगार को बचाने की अपील की जो किसी एक जाति नहीं बल्कि 36 बिरादरी के बिजली कर्मचारी है
बिजली विभाग के कर्मचारियों की समस्या सुनते हुए जयहिंद हुए आपे से बाहर
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी उन पर दबाव बना रहे है कि कुछ तेल पानी लेते देते रहेंगे और भविष्य में जब दूसरा ठेकेदार ठेका लेगा तो तुम्हे ही नौकरी पर रख लेगे तो नवीन जयहिंद अधिकारियों पर आपे से बाहर हो गए और अधिकारियों पर भड़कते हुए कहा कि अधिकारियों का सरकार द्वारा दी जा रही सैलरी से पेट नहीं भरता है तो उन्हें लोहे के कीड़े पड़ेंगे







