ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही बजट सत्र की तैयारियों में जुटे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 9 फरवरी – हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने ऑस्ट्रेलिया के अपने आधिकारिक दौरे से लौटते ही बजट सत्र पर ध्यान केंद्रित कर लिया है। इस सिलसिले में सोमवार को उन्होंने विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर सत्र की तैयारियों का जायजा लिया।

विस अध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र साल का सबसे महत्वपूर्ण सत्र रहता हैं, इसलिए इसकी तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सचिवालय की सभी शाखाएं अपने-अपने कार्यों में जुटे और यह सुनिश्चित करें कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर मुकम्मल हों।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार की ओर से 20 फरवरी से बजट सत्र बुलाए जाने की घोषणा की गई है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ऑस्ट्रेलिया यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को पहली बार विधान सभा आए। वे चाहते हैं कि सत्र की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।  

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!