राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बिजली कर्मचारियों का अभियान तेज, गुरुग्राम सर्कल में दौरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निजीकरण पर रोक, पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर 12 फरवरी को हजारों कर्मचारी करेंगे भागीदारी

गुरुग्राम, 9 फरवरी 2026: ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशंस वर्कर यूनियन ने 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरुग्राम सर्कल में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत यूनियन पदाधिकारी और सदस्य विभिन्न कंप्लेंट सेंटरों, कार्यालयों और सब स्टेशनों का दौरा कर कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।

यूनियन के राज्य सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बिजली कर्मचारियों में भारी उत्साह है और गुरुग्राम सर्कल से हजारों कर्मचारी इसमें भाग लेंगे।

गुरुग्राम सर्कल सचिव अमरजीत जाखड़ और सच्चितानंद ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में निजीकरण और ठेका प्रथा पर पूर्ण रोक, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, खाली पदों को नियमित भर्तियों से भरना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करना और बिजली विभाग में जोखिम भत्ता लागू करना शामिल है। इन मांगों को लेकर कर्मचारी बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल होंगे।

अभियान में गुरुग्राम यूनिट के प्रधान पवन गोयल, सचिव विनोद और खजांची विनोद समेत कई पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!