जिला कारागार भोंडसी में जेल लोक अदालत का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निःशुल्क विधिक सहायता व आपसी समझौते से मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

गुरुग्राम, 04 फरवरी- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम द्वारा जिला कारागार भोंडसी में जेल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए गुरुग्राम राकेश कादियान के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत का उद्देश्य विचाराधीन बंदियों को आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना तथा लंबित मामलों की संख्या कम करना रहा।

लोक अदालत के दौरान विचाराधीन बंदियों से संबंधित कुल 4 मामलों को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 1 मामले का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। इस अवसर पर बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं, पैनल अधिवक्ताओं की उपलब्धता तथा लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं के अंतर्गत उनके अधिकारों एवं कानूनी उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जेल प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें