पांच लाख आहुतियों के साथ संपन्न हुआ 29वां मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संत समागम, कन्या पूजन और विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

पिहोवा (प्रमोद कौशिक), 01 फरवरी। अरुणाय रोड स्थित गांव धनीरामपुरा में पिछले पांच दिनों से आयोजित 29वां मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधानों के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमहंत बंसी पुरी के सानिध्य तथा मंदिर के महंत भीम पुरी की देखरेख में संपन्न हुए इस महायज्ञ में पांच लाख आहुतियां, संत समागम, सैकड़ों कन्याओं का पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

मंदिर के सेवादार एवं सरपंच विकल चौबे ने बताया कि यज्ञाचार्य डॉ. अभिषेक कुश के नेतृत्व में 41 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 41 यजमानों से पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति डलवाई गई। अलसुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रों की गूंज से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।

महायज्ञ में विशेष रूप से महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरी जी महाराज, श्री संगमेश्वर धाम के महंत विश्वनाथ गिरी, महंत ईश्वर दास (कैथल), महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत राजेंद्र पुरी, स्वामी मारकंडेय पुरी, स्वामी निर्भय गिरी, स्वामी महेश पुरी, आशुतोष पुरी, स्वामी चमन गिरी, महंत तरणदास सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा समाजसेवी अवतार वालिया, शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, नवीन गर्ग, अक्षत वालिया, विपिन काहडा, डॉ. सतीश सैनी, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रिंस मंगला, महिला मंडलाध्यक्ष गीता शर्मा, गुलशन शर्मा, रोकी शर्मा, रामलाल अरनैचा, गुरनाम मलिक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरी जी महाराज ने कहा कि संतों की भूमिका केवल आध्यात्मिक उपदेशों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वे समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सतत कार्य करते हैं। संतों के सान्निध्य से व्यक्ति को नैतिकता, संयम और सदाचार का मार्ग प्राप्त होता है।

श्रीमहंत बंसी पुरी ने महायज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महायज्ञ शत्रुओं पर विजय, मोक्ष की प्राप्ति, असाध्य रोगों से मुक्ति तथा श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की पूर्ति में निश्चित रूप से फलदायी सिद्ध होगा। वहीं महंत भीम पुरी ने मां बगलामुखी से सभी यजमानों, विशिष्ट अतिथियों और श्रद्धालुओं के सुखमय जीवन की कामना की तथा सफल आयोजन के लिए सेवा में लगे सभी भक्तजनों को बधाई दी।

कार्यक्रम में नवीन गर्ग, देवेंद्र जिंदल, राकेश बधवार, मनीष कौशिक, सुरेंद्र बंसल, संदीप नंबरदार, देवीदयाल शर्मा घराड़सी, गगन सिंगला, बंटा गर्ग, सचिन तायल, जगीर मोर सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें