भाजपा के ‘डबल इंजन’ ने हरियाणा के युवाओं को बेरोज़गारी-महंगाई की आग में झोंका : रणदीप सुरजेवाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नायब सैनी सरकार का ‘परिवार परेशान पत्र’ गरीबों के हक़ पर डाका, हर दिन आर्थिक तंगी में झुलस रहा युवा वर्ग

नरवाना: 31जनवरी 2026 – कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के युवा और उनके परिवार हर दिन भाजपाई डबल ईंजन की लगाई “भयानक बेरोजगारी” और “आर्थिक तंगी” की आग में झुलस रहे हैं! अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता साथी सुरेंद्र नैन कान्हा खेड़ा की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होने नरवाना पहुंचे सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा जनित “बेरोजगारी की महामारी” हरियाणा के युवाओं से सिर्फ उम्मीदें ही नहीं, बल्कि उनकी ज़िंदगी तक छीन ले रही है। रेवाड़ी के डूंगरवास गांव निवासी 28 वर्षीय युवक प्रेम, नौकरी न मिलने से इस हद तक परेशान और लाचार हो गया कि अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बेबसी, नाउम्मीदी और भयानक दर्द झेलकर नौजवानों की एक और खेप, बेड़ियों में जकड़कर अमेरिका से दिल्ली लौटा दी गई है। अमेरिका से दिल्ली डिपोर्ट किए गए कुल 149 युवाओं में से 15 युवक अकेले करनाल जिले के थे। उनकी व्यथा रूह को कंपा देने वाली है। जो जमीन-गहने सब बेचकर यहां तक की बैंक से कर्ज लेकर लाखों रुपए खर्च करके अमेरिका गए और अब भीषण यातनाएं झेलकर, अपमानित करके घर लौटा दिए गए सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा को अपराध, नशाखोरी व बेरोजगारी की आग में झोंककर भाजपा की सरकार ने प्रदेश के नौजवानों और परिवारों के लिए कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा है। मजबूरन परिवार अपना सब कुछ बेचकर, कर्ज लेकर घर के चिराग को विदेश भेजने को मजबूर हैं जो वहां से जुल्म और यातनाएं झेलकर बेड़ियों में कैद घर लौट दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई परिवारों की बेबसी तो ऐसी है कि अपने बच्चों का पार्थिव शरीर तक लाने के लिए भी, फिर से कर्ज लेकर पैसे चुकाने पड़ते हैं। मगर “सत्ता के नशे” में खोए भाजपा के मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी और “झूठे वादों” से हरियाणा को ठगने वाले दिल्ली में बैठे उनके “आकाओं” को, हरियाणा के “युवाओं की पीड़ा” और परिवारों के “अंतहीन दर्द” से कोई लेना देना ही नहीं है।

सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नायब सैनी सरकार का ध्यान सिर्फ गरीब परिवारों को परेशान करने और जरूरतमंदों का हक लूटने पर है। यही भाजपा के थोपे “परिवार परेशान पत्र” की हरियाणा में अब यही “पहचान” है। हरियाणा में गरीबों, कमजोरों, वंचितों और दिव्यांगों पर “भाजपाई अत्याचार का हथियार” बन चुका “परिवार पहचान पत्र” रोज़ कहर ढ़ा रहा है। परिवार पहचान पत्र की गलती का फ़ायदा उठाकर “भाजपाई सिस्टम” ने एक विधवा मां और 3 नाबालिक बच्चों से ‘आर्थिक सहारा’ छिन लिया, 3 लाख की फर्जी इनकम दिखाकर सारी सरकारी योजनाओं से बाहर कर दिया है।

सुरजेवाला ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में की गई जानबूझकर की गड़बड़ियों की आड़ में ही, अकेले कैथल जिले में 5 महीने के भीतर 17,000 से अधिक बीपीएल और अंत्योदय परिवारों का राशन कार्ड काट दिया है। भाजपाई ठगी के इसी औजार से हज़ारों दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों की आय अधिक दिखाकर या कोई और फर्जीवाड़ा कर, पेंशन तक हड़प लिया है। भाजपा की जबरन थोपी ये “पीपीपी की परेशानी”, हरियाणा के लोगों के लिए “मुसीबत की निशानी” बन गई है, नतीज़ा- इस जंजाल में उलझकर लोग़ सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।हरियाणा के लिए भी विपदा बनी भाजपा सरकार.. गरीबों, कमजोरों, जरूरतमंदों और दिव्यांगों से भी “लूट और धोखाधड़ी का पाप” कर रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!