पंजाब सेक्रेटेरिएट उड़ाने की धमकी से हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा सचिवालय भी खाली कराया गया, खालिस्तान नेशनल आर्मी की मेल में CM मान को जान से मारने की धमकी

लिखा– “IED तैयार हैं, मान का हाल बेअंत सिंह जैसा होगा, जूती भी नहीं मिलेगी”

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेटेरिएट और मिनी सचिवालय को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक और सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके तुरंत बाद पंजाब के साथ-साथ हरियाणा सचिवालय परिसर को भी एहतियातन खाली करा लिया गया।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी भरी मेल

धमकी भरी ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई है। यह मेल ‘एम गिल’ नाम के एक जीमेल अकाउंट से भेजी गई, जिसमें खुद को इंजीनियर गुरनाख सिंह रुकन शाहवाला बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधे निशाना बनाया गया है।

ई-मेल में लिखा गया— “आज मान सरकार का दफ्तर बीच में है। पंजाब खालिस्तान बनेगा।
मान का हाल बेअंत सिंह जैसा होगा।
जहां तुम DGP यादव के साथ बैठकर योजना बनाते हो, वहां IED बैटरियां फ्यूज के साथ तैयार हैं।
आज या कल धमाका होगा। तुम्हें जूती भी नसीब नहीं होगी।”

चंडीगढ़, पंजाब पुलिस से लेकर CISF तक अलर्ट

धमकी की सूचना मिलते ही

  • चंडीगढ़ पुलिस
  • पंजाब पुलिस
  • बम निरोधक दस्ता (BDS)
  • CISF
  • डॉग स्क्वायड
  • अन्य खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां

मौके पर पहुंच गईं। पूरे सचिवालय परिसर को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
हर ब्लॉक, कार्यालय, कॉरिडोर और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की गई।

5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों वाला इलाका, कामकाज ठप

यह इलाका अत्यंत संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहां

  • 5 हजार से अधिक कर्मचारी
  • रोज़ाना पूरे पंजाब से सैकड़ों फरियादी और आगंतुक
  • आते हैं।
  • धमकी के बाद सचिवालय में चल रहे सभी प्रशासनिक कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए गए और अधिकारियों को अगले आदेश तक परिसर में प्रवेश न करने की सलाह दी गई।
केंद्र और राज्य एजेंसियां अलर्ट मोड में

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य स्तर की एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।
हालांकि, कई घंटे की जांच के बाद भी कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।

प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों से बचने और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने की अपील की है।

एक दिन पहले स्कूलों और PM मोदी को भी मिली थी धमकी

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही चंडीगढ़ के 30 स्कूलों (22 प्राइवेट, 8 सरकारी) को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
इसी थ्रेट मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी।

सभी स्कूलों में

  • एंटी-सबोटाज टीम
  • बम निरोधक दस्ता
  • फायर ब्रिगेड
  • एंबुलेंस
  • PCR टीम

तैनात कर मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तलाशी ली गई थी।

FIR दर्ज, स्कूलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

स्कूल धमकी मामले में सेक्टर-17 थाना में BNS की धारा 113(3), 351(4), 62 और IT एक्ट की धारा 66F के तहत FIR दर्ज की गई है।

👉 एहतियात के तौर पर 29 जनवरी 2026 से स्कूलों के अंदर और आसपास पुलिस की नियमित तैनाती सुनिश्चित की गई है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!