लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों की लड़ाई में पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
गुरुग्राम, 21 जनवरी।, ने बुधवार को हरियाणा की पावन धरा अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा प्रदेश के युवाओं की ओर से श्री राहुल गांधी को संविधान की प्रति भेंट की।
निशित कटारिया ने कहा कि जनता के अधिकारों, लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय की इस निर्णायक लड़ाई में हरियाणा का युवा वर्ग श्री राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। उन्होंने श्री राहुल गांधी को देश की आवाज, युवाओं की उम्मीद और संविधान के सच्चे रक्षक के रूप में संबोधित करते हुए आत्मीय स्वागत किया।
इसके उपरांत श्री राहुल गांधी सड़क मार्ग से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए, जहां वे पंजाबी धर्मशाला में आयोजित संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में निशित कटारिया ने कहा कि श्री राहुल गांधी का संघर्ष, विचारधारा और देश के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। देश के प्रति उनका संकल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता युवा पीढ़ी को निरंतर दिशा दिखाती है। उन्होंने कहा कि आज केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरा देश आशा भरी निगाहों से श्री राहुल गांधी की ओर देख रहा है।
निशित कटारिया ने आगे कहा कि श्री राहुल गांधी के हरियाणा दौरे से प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है और यह स्पष्ट संकेत है कि हरियाणा अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।









