6 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने दिखाया शानदार कौशल

गुरुग्राम, 18 जनवरी 2026। गुरुग्राम जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन 18 जनवरी 2026 को चैंपियन जिम्नास्टिक्स अकादमी में किया गया। प्रतियोगिता में 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के विभिन्न इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंडर-6 वर्ग
अंडर-6 आयु वर्ग में पावनी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंड चैंपियन का खिताब और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नेहरू स्टेडियम की धृति द्वितीय तथा पार्निका त्यागी तृतीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट रहीं।
- फ्लोर इवेंट: पार्निका त्यागी (स्वर्ण), धृति (रजत), पावनी गुप्ता (कांस्य)
- बैलेंसिंग बीम: खुशवी व शिवांशी (स्वर्ण), अपेक्षा (कांस्य)
अंडर-8 वर्ग

अंडर-8 वर्ग में गौरवेका कौशिक ने ऑलराउंड सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब जीता।
नेहरू स्टेडियम की शनाया यादव द्वितीय तथा ज्योतिका तृतीय स्थान पर रहीं।
- फ्लोर इवेंट: गौरवेका (स्वर्ण), शनाया यादव व अनाया पहवा (रजत), अमरिश (कांस्य)
- बीम इवेंट: गौरवेका (स्वर्ण), अद्विका (रजत), फ्लिप सिटी अकादमी की कियारा (कांस्य)
अंडर-10 वर्ग
अंडर-10 आयु वर्ग में अनिश्का शर्मा ने ऑलराउंड सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब जीता।
काउरा द्वितीय जबकि तिस्या और शिवान्या संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
- फ्लोर इवेंट: अनिश्का शर्मा (स्वर्ण), मिराया कपूर (रजत), आराध्या व अहना (कांस्य)
- बीम इवेंट: अर्शी व माइरा (स्वर्ण), आरोही (रजत), तिस्या (कांस्य)
कोचों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
प्रतियोगिता में जिले के वरिष्ठ जिम्नास्टिक्स कोच मनीष गौतम, नरेंद्र कुमार, प्रियंका, जयवीर यादव, रज़ील शमीम, कमल, गुलविंदर, नागेंद्र, किरण, निशा भगेल, आकांक्षा और गिनी की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा जिम्नास्टिक्स के पदाधिकारी राज कुमार राघव तथा सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस. के. कौशिक रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और जिम्नास्टिक्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आगामी प्रतियोगिता
आयोजकों ने बताया कि बालकों की जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 19 जनवरी 2026 को एंबियंस स्कूल में 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी।







