हरियाणा कांग्रेस ने गुरुग्राम (अर्बन) जिला कार्यकारिणी की घोषणा, संगठन को मजबूती का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़ | 17 जनवरी 2026 – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुग्राम (अर्बन) जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत की गई हैं। पार्टी का मानना है कि इस नई टीम से गुरुग्राम शहरी क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और जनसरोकारों को मजबूती से उठाया जाएगा।

घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में श्री भजन लाल यादव, श्री हरकेश बोहत, श्रीमती सीमा हुड्डा कटारिया एवं श्री अरविंद गुज्जर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी श्री सुबे सिंह यादव को दी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर श्री राजीव यादव की नियुक्ति की गई है।

महासचिवों में श्री शेखर गुज्जर, श्री धर्मेंद्र मिश्रा, श्री मुकेश डागर, श्री नरेश वशिष्ठ, श्री निर्मल यादव, श्री सविंदर लोहिया, श्री श्याम लाल बामनिया एवं श्री राहुल यादव को शामिल किया गया है।

इसके अलावा सचिवों की सूची में श्री अमन कौशिक, श्री अमन प्रजापति, श्री अंकित यादव, श्री कार्तिक गेहलोत, श्री खेम चंद किरार, श्री महावीर सिंह, श्री मनोज आहूजा, श्री पंकज मेहंदीरत्ता, श्री सुषिल सहरावत, श्री राहुल नंबरदार, श्री रविंदर तंवर, श्री सतीश सांगवान, श्रीमती सुनीता गाबा, श्रीमती सुनीता तोमर, श्री विकास हुड्डा तथा श्री विजेंदर जिंदल (पप्पी जिंदल) के नाम शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और गुरुग्राम के नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें