हरियाणा में ग्रुप-C के 3112 पद भरे जाएंगे:CET फेज-2 का नोटिफिकेशन जारी, फीस नहीं लगेगी, 15 फरवरी लास्ट डेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़ – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C पदों के लिए CET फेज-2 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन नंबर 02/2026 के तहत ग्रुप C के पद और 03/2026 के तहत स्टेनो के पद भरे जाएंगे।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, अभ्यर्थी 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 की रात 11.59 बजे तक कुल 3112 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

HSSC ने साफ किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

सर्टिफिकेट्स के लिए ये डेट जरूरी
आयोग ने यह भी कहा है कि BCA, BCB और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2025 के बाद के होने चाहिए, लेकिन आवेदन की आखिरी तारीख से पहले के होने चाहिए। DSC और OSC कैटेगरी के उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होने चाहिए। वहीं, पूर्व सैनिकों के परिवार वालों का पात्रता प्रमाण पत्र 3 फरवरी 2025 या उसके बाद जारी होना चाहिए।

इन अभ्यर्थियों को भी करना होगा आवेदन
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 04-2024, 08-2024, 09/2024 एवं 11-2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को इस विज्ञापन के लिए नया आवेदन करना होगा।

HSSC की वेबसाइट देखने की सलाह
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और परीक्षा तिथि की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!