भारत के 5 राज्यों में चुनाव, दुनिया के 36 देशों में इलेक्शन – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल में चुनाव –

दिल्ली, 3 जनवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस साल भारत देश के 5 राज्यों में चुनाव होने हैं, जहां देश की 17% आबादी अपने लिए नई राज्य सरकारें चुनेगी। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाई है। वहीं, असम में तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।

दुनिया के 36 से ज्यादा देशों में चुनाव –
साल 2026 में दुनिया के 36 से ज्यादा देशों में आम चुनाव होने हैं। इनमें बांग्लादेश, नेपाल, इजराइल, जैसे देश प्रमुख हैं। बांग्लादेश, नेपाल समेत दुनिया के 36 देशों में भी आम चुनाव होने हैं। 2 साल से भी ज्यादा वक्त से फिलिस्तीन-गाजा जंग में फंसे इजराइली पीएम नेतन्याहू की किस्मत भी इस साल तय होगी।

पश्चिम बंगाल: ममता की मुश्किल –
14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। लेकिन वे 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं।

असम: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का 10 पार्टियों से गठबंधन –
असम में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं।

तमिलनाडु: 60 साल से कांग्रेस-भाजपा सरकार में नहीं –
तमिलनाडु एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पिछले 60 साल से भाजपा या कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। भाजपा जयललिता की पार्टी AIADMK से गठबंधन कर सकती है। इधर सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK भी मैदान में हैं।

केरल: इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में –
केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां अभी भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी।

वहीं, BJP ने पिछले लोकसभा चुनाव में केरल में त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता।

पुडुचेरी: देश की सबसे कम सीटों वाली विधानसभा –
2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगासामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है।

दुनिया के 36 से ज्यादा देशों में चुनाव –

बांग्लादेश: 35 साल बाद नया PM मिलेगा शेख हसीना की तख्तापलट के बाद देश में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। शेख हसीना भारत भागकर आ गई हैं और उनकी पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर बैन लगा दिया गया।

नेपाल: जेन-जी आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव –
नेपाल में 5 मार्च 2026 को वोटिंग होगी। जेन-जी आंदोलन के तख्तापलट के बाद यह पहला चुनाव होगा। आंदोलन के बाद देश में 10 कम्युनिस्ट पार्टियों ने एकजुट होकर नई नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया है। इस बार ये चुनाव जीतने के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं।

इजराइल: गाजा जंग रुकने के बाद पहला चुनाव –
गाजा में फिलिस्तीन और इजराइल जंग के बाद यह पहला आम चुनाव होगा। पिछले कई चुनावों से कोई भी पार्टी अकेले बहुमत नहीं ला पा रही। इस बार भी गठबंधन सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले प्रधानमंत्री हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें