संस्कारवान युवा ही भारत को विश्वगुरु बना सकता है : श्री बोधराज सिकरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री गोपीनाथ मंदिर अर्जुन नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता

वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री धीरज कृष्ण शास्त्री जी ने भावपूर्ण कथा से बांधा भक्तों को

गुरुग्राम, 25 दिसंबर। श्री गोपीनाथ मंदिर अर्जुन नगर द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री धीरज कृष्ण शास्त्री जी ने भागवत के विविध प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण एवं सरल शब्दों में वर्णन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।

मंदिर के प्रधान श्री योगेश ग्रोवर ने बताया कि यह पावन कथा गोलोकवासी श्री विनोद वैद्य जी के आशीर्वाद से तथा वर्तमान गद्दीनशीन गोस्वामी श्री चूड़ामणि जी के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। कथा श्रवण हेतु स्वामी श्री उमानंद जी (फरुखनगर) भी पधारे और उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपना आशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम में पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष श्री बोधराज सिकरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संस्कारवान और मूल्यनिष्ठ युवा ही भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, परिवार, गुरुकुल परंपरा और धार्मिक आयोजनों से संस्कार ग्रहण करने का आह्वान किया।

कथा में श्री गजेंद्र गोसाई, श्री दीवान दूरेजा, श्री जयदयाल कुमार, श्री शंकर जी, श्री संता जी यादव, मोहित मदनलाल ग्रोवर, श्री रामलाल ग्रोवर, श्री सुरेंद्र शर्मा (फरीदाबाद) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

आयोजन की व्यवस्थाओं को सभा के प्रधान श्री योगेश ग्रोवर के नेतृत्व में डॉ. संजय तनेजा, महावीर नासा, सुरेंद्र खत्री, आशु गाबा, चरणजीत गांधी, दिनेश भूटानी, राजेश आहूजा, सचिन दूरेजा, हरिश खत्री, ललित मदान, गौरव शर्मा एवं गुलशन चौधरी ने अत्यंत सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संभाला।

मंच संचालन बाल पंडित श्री अर्जुन देव पुष्करणा जी ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह कथा 27 दिसंबर तक चलेगी तथा 28 दिसंबर को हवन-यज्ञ एवं महाप्रसाद वितरण के साथ इसका समापन होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!