स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी फूलवती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर खुर्द में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गुरुग्राम, 21 दिसंबर। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लखी राम की धर्मपत्नी फूलवती देवी का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीमती फूलवती का अन्तिम संस्कार पैतृक गांव बिलासपुर खुर्द में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिसमें जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से तहसीलदार राजेश सिंह ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी तथा हरियाणा सरकार द्वारा अन्तिम संस्कार राशि 5100/- मौके पर ही उनके पुत्र रोशन लाल को दी। हरियाणा पुलिस की तरफ से एएसआई नीटू सिंह के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना को श्रद्धांजलि दी गई।

श्रीमती फूलवती देवी के पति स्वर्गीय लखी राम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

फूलवती देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से कपूर सिंह दलाल ,जगदीश सिंह झाड़सा, श्रीभगवान फौगाट आदि ने पुष्प माला चढ़ाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांव के सरपंच तिलक राम सिंह, चंद्र सिंह, इंदर सिंह ,दरिया सिंह,राजकरण, प्रकाश सिंह अधिवक्ता सून्दर सिंह सहित सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें