
गुरुग्राम, 21 दिसंबर। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-IV लागू कर दिया गया है। आयोग ने आदेश संख्या 120017/27/GRAP/2021/CAQM, दिनांक 13 दिसंबर 2025 के तहत अतिरिक्त आपातकालीन उपाय अपनाने के निर्देश जारी किए हैं।
CAQM के निर्देशों की अनुपालना में उपायुक्त गुरुग्राम अजय कुमार ने जिला गुरुग्राम में राज्य सरकार एवं नगर निकायों के अधीन आने वाले सभी सार्वजनिक कार्यालयों के लिए स्टैगर्ड ऑफिस टाइमिंग लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था GRAP स्टेज-IV प्रभावी रहने तक लागू रहेगी।
नई कार्यालय समय-सारिणी इस प्रकार रहेगी:
▪ राज्य सरकार के अधीन कार्यालय
🕘 सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
▪ नगर निगम गुरुग्राम / नगर निगम मानेसर
🕣 सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
▪ नगर परिषद सोहना / पटौदी मंडी एवं नगर समिति फर्रुखनगर
🕣 सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
उपायुक्त कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने और आवागमन के दबाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। सभी विभागाध्यक्षों को आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।







