“सांपों का सिर कुचलने के लिए हर हिंदुस्तानी को हमेशा तैयार रहना होगा”: फिल्म ‘धुरंधर’ देख बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छिपी हुई सच्चाई का खुलासा है ‘धुरंधर’, पाकिस्तान को इसलिए चुभ रही यह फिल्म : मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सिटी प्लाजा मल्टीप्लेक्स में फिल्म धुरंधर देखी

चंडीगढ़, 20 दिसम्बर – हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सांपों का सिर कुचलने के लिए हर हिन्दुस्तानी को हमेशा तैयार रहना होगा और धुरंधर फिल्म का यहीं संदेश हैं।

श्री विज आज शाम अम्बाला शहर सिटी प्लाजा में  पदाधिकारियों व अपने टी-प्वाइंट ग्रुप सदस्यों के साथ धुरंधर फिल्म को देखने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मंत्री अनिल विज ने कहा कि धुरंधर फिल्म में वो दिखाने की कोशिश की गई है जो वैसे कभी नजर नहीं आता। हमारे पड़ोसी मुल्क जहां पर घर-घर में सांप पाले जा रहे है उनको उनके घर में ही कुचलने के लिए इंटेलिजेंस एजेंसियां अपने सर धड़ की बाजी लगाकर काम कर रही हैं और यह सब इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई हैं। पिक्चर में यह भी दिखाया गया है कि किस प्रकार वहां पर जो नेटवर्क  बने हुए है, उनको उनके ही देश में जाकर तहस नहस किया जा रहा है। यह बहुत अच्छी फिल्म है और शायद पहली बार ऐसी फिल्म आई है जिसमें एक छिपी हुई सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई हैं। फिल्म में 26/11 की घटना तथा अन्य जो-जो भी घटनाएं हुई  उन सारों को इसमें दिखाने का काम किया गया हैं।

धुरंधर फिल्म कुछ मुस्लिम देशों द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसे देशों को अपनी सच्चाई देखी नहीं जा रही और मैनें यह भी सुना था कि इस फिल्म के काउंटर में पाकिस्तान भी एक फिल्म बनाना चाह रहा है क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तान की सच्चाई दिखाई गई हैं जहां घर घर में सपोले तैयार किए जा रहें हैं। सारे विश्व में जो आतंकवादी घटनाएं है उनके लिए वहां तैयारियां की जा रही है। इसलिए उन्हें यह फिल्म पंसद नहीं आ रही, उनकी सच्चाई बाहर आ रही हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज, अजय बवेजा, संजीव वालिया, अतुल महेंद्रू, बीएस बिन्द्रा, विपिन खन्ना, श्याम सुन्दर अरोड़ा, दीपक भसीन, बलकेश वत्स, रवि बुद्धिराजा, सचिन बुद्धिराजा, बलित नागपाल, रमन छतवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!