सलवान पब्लिक स्कूल में आज सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव 2025 का शुभारंभ, छात्रों ने की पूरी तैयारियां: रश्मि मलिक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का अनूठा प्रदर्शन

छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को मिलेगा मंच, ‘हुनर मेला’ मुख्य आकर्षण

लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह सहित कई गणमान्यों की होगी उपस्थिति

नाट्य, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम

गुरुग्राम, 6 दिसम्बर (अशोक)। शिक्षा के समग्र विकास मॉडल पर चलते हुए सलवान पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 पार्ट–2 आज से अपने सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव 2025 का भव्य आयोजन शुरू करने जा रहा है। स्कूल प्रांगण में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रधानाचार्या रश्मि मलिक ने बताया कि विद्यालय में अकादमिक, खेल एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत—तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता को समान महत्व दिया जाता है और वही इस वार्षिकोत्सव की विशेषता भी होगी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान ‘हुनर मेला’ सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इससे पहले भी विद्यालय ऐसे अवसरों पर छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करता रहा है और हर बार विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है।

प्रधानाचार्या ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह (सेवानिवृत्त) होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात विद्वान प्रो. भरत गुप्त शिरकत करेंगे। साथ ही सलवान पब्लिक स्कूल ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) इंदु बोकन, जापान फाउंडेशन के नयानो एवं स्वर्णिम भारद्वाज भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे।

वार्षिकोत्सव में छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटकों और भारतीय कला-परंपरा से जुड़े मंचन विशेष आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में सम्पूर्ण स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाएं पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। इस अवसर पर हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सविता उपाध्याय सहित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!