क्लबों में पार्टी करने के लिए गाडियों के टायर चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीते 02 महीनों में आरोपी टायर-रिम चोरी की 14 वारदातों को दे चुके थे अंजाम।

आगामी कार्यवाही के लिए आरोपियों को पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर की जाएगी गहनता से पूछताछ।

गुरुग्राम: 06 दिसम्बर 2025 – दिनाँक 16.11.2025 को एक व्यक्ति द्वारा पुलिस थाना सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक शिकायत दिनांक 16.11.2025 को सी-ब्लॉक उदय नगर सैक्टर-45, गुरुग्राम में खड़ी इसकी गाड़ी के किसी अज्ञात द्वारा चारों टायर चोरी करके ले जाने के सम्बन्ध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-40, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

निरीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा, इंचार्ज अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले तथा रात के समय सैक्टरों और होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर-रीम चोरी करने वाले निम्नलिखित 04 आरोपियों को कल दिनाँक 05.12.2025 को सैक्टर-49, गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है:-

ऋषिकेश निवासी सैक्टर-39, झाड़सा, गुरुग्राम (CA कोर्स छात्र)

अर्जुन निवासी गाँव सिवाना जिला झज्जर, वर्तमान निवासी झाड़सा, गुरुग्राम (बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में BA(LLB) का छात्र)

पीयूष राणा निवासी गाँव जोधपुर, जिला पलवल, वर्तमान निवासी झाड़सा, गुरुग्राम (B.Com छात्र, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी)

तुषार कुमार निवासी राजवाड़ा, जिला मुंगेर (बिहार) वर्तमान निवासी झाड़सा, गुरुग्राम (B.Com छात्र, DSD कॉलेज, गुरुग्राम)

आरोपियों से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये चारों बचपन के दोस्त हैं और अतुल मेमोरियल स्कूल में साथ पढ़े हैं। सभी को पार्टी और क्लब जाने का शौक है। घर से जेबखर्च न मिलने पर इन्होंने यह चोरी करना शुरू कर दिया। ये रात के समय उपरोक्त आरोपी अर्जुन की मारुति फ्रॉनक्स कार में सवार होकर आते और सैक्टरों और होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों की रैकी करते, फिर मौका पाकर जैक व अन्य उपकरणों की मदद से गाड़ी के टायर व रिम निकालकर गाड़ी को ईंटों पर खड़ा कर लेते तथा टायर-रिम को अपनी कार में रखकर ले जाते। पिछले 02 महीनों से ये उपरोक्त प्रकार की चोरियों को अंजाम देने में सक्रिय थे। बीते करीब 02 महीनों में इन्होंने गुरुग्राम में उपरोक्त अभियोग सहित कुल 14 टायर-रिम चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने का खुलाशा किया है, जिनके सम्बन्ध में सम्बंधित थानों में अभियोग भी अंकित है।

आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों, अन्य साथी आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए बरामदगी की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें