8 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 2 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 8 दिसंबर को हरियाणा मंत्रीपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में होगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी विधानसभा सत्र, प्रशासनिक फैसले, विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट तथा राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

मंत्रिपरिषद की यह बैठक राज्य सरकार की आगामी नीतिगत दिशा और प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिकताओं को तय करने के लिहाज़ से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें