विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाएं राज्य स्तरीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित – डीसी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की जाएंगी सम्मानित

डीसी अजय कुमार ने दी सम्मान के बारे में प्रतिभागिता की जानकारी

*गुरुग्राम, 02 दिसंबर- हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी डीसी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाएं राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास कार्यालय गुरुग्राम में 26 दिसंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं।
 
  डीसी ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग की महिला अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में सम्पर्क कर सकती हंै। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!