रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन व 17 दिसंबर के धरने की तैयारियाँ तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 1 दिसंबर 2025। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की अहम जिला बैठक आज कमला नेहरू पार्क में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कंवर लाल यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन (22–23 फरवरी 2026, कुरुक्षेत्र) की तैयारियों तथा 17 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रस्तावित धरने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला प्रधान कंवर लाल यादव ने कहा कि फरवरी में होने वाला राष्ट्रीय सम्मेलन सभी राज्यों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक मंच पर लाएगा। इसके लिए तथा 17 दिसंबर के धरने की तैयारी हेतु जिला के सभी ब्लॉकों में विशेष बैठकें आयोजित की जाएँगी। कार्यक्रम निर्धारण के अनुसार—

  • 7 दिसंबर: ब्लॉक गुरुग्राम
  • 10 दिसंबर: ब्लॉक पटौदी
  • 12 दिसंबर: ब्लॉक सोहना
  • 13 दिसंबर: ब्लॉक फरुखनगर

ब्लॉकों में बैठकें आयोजित करने की जिम्मेदारी जिला प्रधान कंवर लाल यादव, जिला सहसचिव रामेश्वर यादव, जिला कोषाध्यक्ष इंदर सिंह मेहरा और गुरुग्राम ब्लॉक के प्रधान विक्रम सिंह यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा गुरुग्राम ब्लॉक सचिव मुरारी, राजेन्द्र यादव, भीम सिंह, देवेन्द्र धनखड़ और रामबीर डांगी को भी आयोजन संबंधी जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला इकाई की सदस्यता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूत किया जा सके।

अंत में जिला प्रधान ने सभी सदस्यों से एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी के साथ सम्मेलन व धरने की तैयारियों को सफल बनाने का आह्वान किया, ताकि हरियाणा की आवाज़ राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठ सके।

बैठक में राज्य ऑडिटर धर्मपाल यादव, जिला उपप्रधान जय सिंह पूनिया, डॉ. भरत सिंह और दिनेश यादव ने भी अपने विचार रखे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!