शिक्षा मंत्रालय हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 69वे नेशनल स्कूली गेम्स का शुभारंभ किया – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश से सारे प्रदेशों के 1599 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा –

26 से 30 नवंबर 2025 तक भिवानी के भीम स्टेडियम मे चलेंगे 69वें राष्ट्रीय स्कूली खेल महाकुंभ –

भिवानी, 26 नवम्बर 2025 – लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज, IAS दीपक बाबूलाल करवा अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि, बवानीखेड़ा नगर परिषद चेयरमैन सुंदर अत्री ने 26 से 30 नवंबर 2025 तक चलने वाली पांच दिवसीय शिक्षा मंत्रालय हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 69वे नेशनल स्कूली गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ देश के सभी प्रदेशों की झलक भिवानी के भीम स्टेडियम में दिखी। 19 आयु वर्ग के देश के सभी राज्यों से 1599 एथलेटिक्स खिलाड़ी ले रहे है हिस्सा, 200 के लगभग कोच, मैनेजर, डीपीई व पीटीआई की लगी ड्यूटी।

भिवानी में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन जिला व प्रदेश के लिए गौरव की बात।

हरियाणा के खिलाडिय़ों का खेलों में 25 प्रतिशत के लगभग योगदान, ओलंपिक, एशियाड़ सहित विभिन्न खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी जीत रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने कहा : ठहरने, खाने व उचित खेल मैदान की व्यवस्था से है खुश

अतिथियो ने खिलाडिय़ों से लिया परिचय व विभिन्न राज्यों से आए खिलाडिय़ों की परेड़ का किया निरीक्षण

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 26 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की लडक़े व लड़कियों की 19 आयु वर्ग की एथलेटिक्स खेलों की 38 टीमें भाग ले रही है। पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 1599 खिलाड़ी तथा 200 के लगभग कोच, मैनेजर, डीपीई, पीटीआई व अन्य खेल अधिकारी भाग ले रहे है।

इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह ने विभिन्न राज्यों से आई टीमों का सांसद ने सांसद ने परिचय लिया तथा खिलाडिय़ों द्वारा अपने राज्य का झंडा लेकर निकाली गई परेड़ का निरीक्षण किया।

पांच दिनों तक चलने वाली इस एथेटिक्स खेल प्रतियोगिता में विभिन्न मीटर की दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद, बाधा दौड़, ट्रिपल जंप आदि खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे गुजरात की महिला खिलाडिय़ों ने कहा कि यहां खाने-पीने व ठहरने की अच्छी व्यवस्था की गई है तथा खिलाडिय़ों को यहां कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि खिलाडिय़ों ने कहा कि उनके राज्य के मुकाबले यहां ठंड अधिक है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!