हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उत्तराखंड विधान सभा का किया दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 24 नवंबर। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को देहरादून पहुंच उत्तराखंड विधान सभा का अवलोकन किया। इस दौरान प्रभारी सचिव हेम पंत ने उनका स्वागत किया और संसदीय कामकाज तथा विधान सभा की कार्यप्रणाली पर चर्चा की।

इस दौरान विधान सभा समितियों के कामकाज, विधान सभा स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया, रिसर्च विंग, नेवा इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई। उत्तराखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव हेम पंत ने बताया कि उत्तराखंड विधान सभा में गत दो सत्रों से नेवा के तहत पेपरलैस कार्यवाही शुरू की गई है।

इस दौरान अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उत्तराखंड विधान सभा का सदन और पुस्तकालय भी देखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधान सभा के संसदीय कामकाज बारे ऐसे कदम आदर्श परंपरा स्थापित करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें