हरियाणा दो भागों बटकर भाजपा व कांग्रेस के साथ बराबर-बराबर संख्या में खडा है। ऐसी स्थिति में भाजपा जितना सत्ता अहंकार दिखायेगी, उतना ही प्रदेश में टकराव बढ़ेगा : विद्रोही

पांच हजार रूपये बुढ़ापा पैंशन, महिलाओं को 2100 रूपये की मासिक सहायता व 500 रूपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के चुनावी वादों को सरकार कब अमलीजामा पहनाएंगी :  विद्रोही  

26 अक्टूबर 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि तीसरी बार सत्ता मिलने पर भाजपा में सत्ता अंहकार इस कदर बढ़ गया है कि वह कांग्रेस को नीचा दिखाने का कोई अवसर नही छोड रही है। विद्रोही ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को सत्ता दी है तो वहीं कांग्रेस को विपक्ष में बैठाया है। इसका अर्थ यह नही है कि हरियाणा में कांग्रेस का जनाधार घट गया है और भाजपा का जनाधार बढ़ गया है। भाजपा न भूले कि कांग्रेस व उन्हेे लगभग 40-40 प्रतिशत वोट मिले है जिसका साफ अर्थ है कि हरियाणा दो भागों बटकर भाजपा व कांग्रेस के साथ बराबर-बराबर संख्या में खडा है। ऐसी स्थिति में भाजपा जितना सत्ता अहंकार दिखायेगी, उतना ही प्रदेश में टकराव बढ़ेगा। विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो चुके है, भाजपा को सत्ता मिल चुकी है। ऐसी स्थिति में भाजपा सत्ता अंहकार का प्रदर्शन करने की बजाय कांग्रेस से सकारात्मक सहयोग लेकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास व आमजन के हित में काम करने पर ध्यान दे।  

विद्रोहीे ने कहा कि भाजपा अपने वादे अनुसार पहले वरिष्ठ नागरिकों की पैंशन 5 हजार रूपये मासिक करे। वहीं गरीबी रेखा सेे नीचे जीने वाले परिवार की हर बालिग महिलाओं को अपनी घोषणा अनुसार 2100 रूपये मासिक सहायता दे। वहीं रसोई गैस सिलेंडर 500 रूपये दिलवाने की व्यवस्था करे। भाजपा सरकार को जनकल्याण से जुड़े अपने इन तीनों चुनावी वादों को एक माह के अंदर पूरा करने की व्यवस्था करनी चाहिए और इन वादों को पूरा करने के लिए आवश्यक बजट राशी का प्रावधान करे। पांच हजार रूपये बुढ़ापा पैंशन, महिलाओं को 2100 रूपये की मासिक सहायता व 500 रूपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के ऐसे चुनावी वादे है, जिनके लागू होने का प्रदेश के 2.80 करोड़ नागरिक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। विद्रोही ने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री व भाजपा विधायक इधर-उधर की बात तो बहुत कर रहे है, लेकिन जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण वादों पर पूर्णतया मौन साधे हुए है जबकि भाजपा को सत्ता अहंकार का प्रदर्शन करने की बजाय आमजन को यह बताना चाहिए बुढ़ापा पैंशन, महिलाओं की सम्मान राशी व रसोई गैस सिलेंडर के संदर्भ में किये गए चुनावी वादों को सरकार कब अमलीजामा पहनाएंगी।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!