गुडग़ांव, 24 अक्टूबर, (अशोक) : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे आमजन में नगर निगम के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है।

सामाजिक संस्था मंथन जनसेवा समिति के अध्यक्ष आरपीएस चौहान का कहना है कि सर छोटूराम चौक से नंदीधाम गौशाला को जाने वालेे मुख्य मार्ग पर जगह-जगह सीवर का गंदा पानी जमा है। सीवर के मैनहॉल क्षतिग्रस्त हैं। यहां से आमजन का गुजरना मुश्किल हो गया है। पानी जमा होने से सडक़ में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। बार बार सीवर ओवरफ्लो की समस्या से क्षेत्रवासी बड़े परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सफाई न होने सेे मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

सडक़ केे दोनों ओर लोगों ने अवैध रुप से कब्जा कर अतिक्रमण किया हुआ है। प्रशासन की अनदेेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने के बाद भी शहरवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। शहर में जीएमडीए, नगर निगम, हुडा सहित अन्य विभागों के कार्यालय हैं। लेकिन अधिकारियों की इच्छाशक्ति की कमी के कारण शहर का विकास नहीं हो पा रहा है। विभागों द्वारा यदि कोई योजना भी बनाई जाती है तो वह धरातल पर नहीं दिखाई देती। यही कारण है कि आज शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि गुरुग्राम में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *