बीजेपी को कब मिलेगा नया कप्तान, जेपी नड्डा के बाद कौन संभालेगा कमान?

नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए के लक्ष्मण बने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी, टीम में संबित पात्रा भी शामिल

अशोक कुमार कौशिक 

भारतीय जनता पार्टी में नए अध्यक्ष की खोज शुरू हो गई है। इसको लेकर पार्टी ने संसदीय बोर्ड के सदस्य लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। फिलहाल भाजपा की कमान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश संभाल रहे हैं। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। हालांकि नड्डा जून 2019 से ये पद संभाले हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। कमेटी राज्य स्तर से चुनावों की शुरूआत करेगी। इस दौरान मंडल और फिर प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएंगे। जिला अध्यक्ष और प्रदेश समिति के चुनावों के बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय समिति के सदस्य चुने जाएंगे। प्रदेश समिति के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे। वहीं राष्ट्रीय समिति के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी।

भाजपा ने जारी किया विज्ञप्ति

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, लोकसभा सदस्य संबित पात्रा और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा संगठन चुनावों के लिए राष्ट्रीय सह -प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन चुनावों के संचालन के लिए इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है। वहीं भाजपा में सदस्यता अभियान भी चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया दिसंबर या अगले साल शुरू हो सकती है।

जेपी नड्डा हैं स्वास्थ्य मंत्री 

बता दें कि जून 2019 में जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। इस साल फरवरी में उनका कार्यकाल जून 24 तक बढ़ाया गया था। तीसरी प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने जेपी नड्डा को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। उनको स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। गौरतलब है कि भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का नियम भी है। जिसके चलते उन्हें ये पद छोड़ना पड़ेगा। भाजपा के संविधान के मुताबिक, कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों के संगठन का चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। 

कौन संभालेगा कमान

इसे लेकर भाजपा की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, रेस में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इन खबरों से इनकार किया था। पीएम मोदी से फडणवीस परिवार की मुलाकात के बाद चर्चाएं और तेज हो गई थीं। महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

दिंसबर तक भाजपा को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

वर्तमान में जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल तो खत्म हो गया है लेकिन जून 2024 तक के लिए उसे बढ़ा दिया गया है. जब तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक नड्डा ही भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे, इसके लिए उन्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड ने एक्सटेंशन दिया हुआ है। सूत्रों की मानें तो उम्मीद है कि इस साल दिसंबर तक भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। खास बात है कि भाजपा के विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव एक दिसंबर से शुरू होंगे। 50% प्रदेश अध्यक्ष के चुनावों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होगी।

अब तक कौन-कौन रहा है बीजेपी चीफ?

1- जेपी नड्डा 2020 से अब तक 2- अमित शाह 2014-2017 2017-2020 तक 3- राजनाथ सिंह 2005-2009 2013-2014 तक 4- नितिन गडकरी 2010-2013 तक 5- एम वैंकेया नायडू 2002-2004 तक 6- के जन कृष्णमूर्ति 2001-2002 तक 7- बंगारू लक्ष्मण 2000-2001 तक 8- कुशाभाऊ ठाकरे 1998-2000 तक 9- मुरली मनोहर जोशी 1991-1993 तक 10- लाल कृष्ण आडवाणी 1986-2005 तक 11- अटल बिहारी वाजपेयी 1980-1986 तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!