वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 11 अक्टूबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अनाज मंडी में धान खरीद के कार्यों का जायजा लेने के बाद अचानक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पिहोवा विधानसभा के प्रत्याशी रहे जय भगवान शर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे तथा किसानों व व्यापारियों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पिहोवा को विकास के मामले में सबसे आगे रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिहोवा की जनता नायब सिंह सैनी को भी अपना प्रतिनिधि समझे और जय भगवान शर्मा के नेतृत्व में तीर्थनगरी पिहोवा को विकास की दृष्टि से अनेक परियोजनाओं का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिहोवा की जनता को जयभगवान शर्मा को 58 हजार के लगभग वोट देकर जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए मैं व जयभगवान शर्मा दिन रात मेहनत करेंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए आभार व्यक्त किया कि मजबूती के साथ पिहोवा हल्के में चुनाव लड़ा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा साम्प्रदायिक जैसे अनैतिक हथकंडे अपनाकर चुनाव लडा जबकि भाजपा ने सकारात्मक रूप से प्रचार करके लोगों के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अधिकारी पिहोवा के विकास कार्यों से सम्बन्धित सभी परियोजनाओं को जय भगवान के माध्यम से मेरे पास भेजेंगे और जिसे बिना किसी देरी के पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता रूबल शर्मा, अक्षय नंदा, एडवोकेट मोहित शर्मा, राजेन्द्र बाखली, फूल सिंह गुज्जर, अशोक कुमार ठसका आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!