जन आशीर्वाद से भाजपा बड़े मैंडेट के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नवरात्रि के पावन पर्व में प्रदेश की देवतुल्य जनता-जनार्दन ने मन बना लिया है “मां लक्ष्मी को घर लाना है, कमल का बटन दबाना है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री, चुनाव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी, चुनाव सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, का दावा- 8 अक्टूबर को भाजपा सरकार बनने जा रही है

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर। शनिवार को चुनाव है, हरियाण की देवतूल्य जनता का एक-एक वोट नॉनस्टॉप हरियाणा की दिशा और भविष्य तय करेगा। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बने सकारात्मक माहौल से भाजपा नेताओं में उत्साह है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय नेता धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली आदि नेताओं का दावा है कि 8 अक्टूबर को हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। इन नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार द्वारा 10 वर्षों तक की गई सेवा से जनता खुश है और 5 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान कर 8 अक्टूबर को फिर से भाजपा को सेवा करने का मौका देगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े मैंडेट के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के दूसरे दिन भी पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ कर हरियाणा के अपने सभी परिवारजनों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व में प्रदेश की देवतुल्य जनता-जनार्दन ने मन बना लिया है “मां लक्ष्मी को घर लाना है, कमल का बटन दबाना है।

नायब सैनी ने कहा कि कमल का फूल खुशहाली, समृद्धि और विकास का प्रतीक है, कमल के फूल पर सरस्वती जी, लक्ष्मी जी और मां नर्मदा विराजमान है। आज पूरे प्रदेश में सकारात्मक माहौल है। प्रदेश के मेरे परिवारजन जानते हैं कि भाजपा अपने संकल्प को अक्षरशः पूरा करती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत मतदान करें। उन्होंने कहा कि हर-घर में कमल खिलेंगे और हम सबको साथ लेकर चलेंगे

8 अक्टूबर को जनता भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी : धर्मेन्द्र प्रधान

चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि जन आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। श्री प्रधान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के अंदर अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। जनता का भरोसा भाजपा में बढ़ा है। श्री प्रधान ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जनता तीसरी बार भाजपा को प्रदेश की सेवा करने का मौका देगी और पूर्ण बहुमत की सरकार हरियाणा में बनाएगी।

8 अक्टूबर को हरियाणा की समृद्धि का कमल खिलेगा : डा. पूनिया

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मैं पूरे राज्य में गया हूं, मैने लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास और उत्साह देखा है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के 10 वर्षों में कराए गए विकास कार्यों से खुश हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह को लेकर लोगों में जो प्यार मैने देखा है वह बता रहा है कि हरियाणा के लोग नायब सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर हैं। डा. पूनिया ने कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि हरियाणा के लोग भाजपा को फिर अपना आशीर्वाद देने वाले हैं। 8 अक्टूबर को हरियाणा में हरियाणा की समृद्धि का कमल खिलेगा और नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

हरियाणा की देवतूल्य जनता भाजपा को तीसरी बार सेवा का अवसर देने जा रही है : बिप्लब देब

चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि जनता जनार्दन के उत्साह और समर्थन ने चुनाव से पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणावासी समृद्धि का ’कमल’ खिलाकर भाजपा को तीसरी बार सेवा का अवसर देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर हरियाणवीं प्रदेश की तरक्की के लिए भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। 10 वर्ष भाजपा ने बिना भेदभाव किए जनता की सेवा की है और यह सेवा लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को अच्छी तरह से जान चुकी है कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि झूठ और अफवाह से बचें और विकसित हरियाणा के लिए 5 अक्टूबर को मतदान करें।

8 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में खिलेगा कमल : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 8 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में कमल खिल रहा है। जनता में भाजपा के कार्यों को लेकर उत्साह है और मतदाता 5 अक्टूबर को कमल का बटन दबाकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम किया है। हमने सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। किसान हों, युवा हों, महिलाएं हों, गांव और शहरों का विकास हो, हमने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!